फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Six's health deteriorated in Sevadham Ashram, two died in suspicious circumstances, four are undergoing treatment, the incident caused a stir

उज्जैन: सेवाधाम आश्रम में बिगड़ी छह की तबीयत, संदिग्ध परिस्थितियों में दो की मौत, चार का चल रहा इलाज, घटना से मचा हड़कंप

Tue, 03 May 2022 05:47 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 03 May 2022 05:47 PM IST
सार

उज्जैन जिले के अंबोदिया स्थित सेवाधाम आश्रम में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। चार लोग औऱ बीमार हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है। घटना कैसे हुई इसका पता नहीं चल सका है। प्रशासन जांच कर रहा है। 

विज्ञापन
Ujjain: Six's health deteriorated in Sevadham Ashram, two died in suspicious circumstances, four are undergoing treatment, the incident caused a stir
सेवाधाम आश्रम उज्जैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंबोदिया स्थित सेवाधाम आश्रम के निशक्त वार्ड में रहने वाले करीब छह लोग अचानक बीमार हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया है जबकि तीन का जिला अस्पताल उज्जैन में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेवाधाम आश्रम के निशक्त वार्ड में रहने वाले 120 ऐसे निशक्त जन हैं जो बिस्तर से नहीं उठ सकते हैं। इनमें से कुछ को मिर्गी की शिकायत है। रोज की तरह ये सभी लोग नाश्ता कर रहे थे, इसी दौरान छह लोगों की तबीयत बिगड़ने लग गई। अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।  जिनकी तबीयत बिगड़ी उसमें अमर धर्म पिता सुधीर भाई (23) लोकेश धर्म पिता सुधीर भाई (26), आशु शर्मा (30), प्रवीण पिता नंदी लाल (45), मनोज पिता नंदलाल (59), विश्वनाथ (21) हैं। इन सभी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉ. जय निगम ने अमर और लोकेश को मृत घोषित कर दिया जबिक चार को भर्ती करवाया। इसमें से आशु को इंदौर रैफर किया। जिस वार्ड में यह घटना हुई वहां 120 लोग निशक्त थे। इनमें से छह की ही तबीयत खराब हुई यह हैरान करने वाला है। दो की मौत भी संदिग्ध लग रही है। बताया जा रहा है कि सभी ने नाश्ते में चने खाए थे। चने के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इधर आश्रम में हुई दो मौतों का रहस्य बरकरार है क्योंकि मौत कैसे हुई ये पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा। प्रशासन भी कह रहा है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। यह बात भी पता चली है कि जो बीमार हैं  और जिनकी मौत हुई है उनका परिवार में कोई नहीं है। वे कई सालों से आश्रम में रह रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed