फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Shri Mahakaleshwar Temple Baba Mahakal dressed in Bhasmarti wearing Mundamala

Ujjain: मुंडमाला धारण कर भस्मारती में सजे बाबा महाकाल, वैष्णव तिलक लगाकर ड्रायफ्रूट से भी किया गया श्रृंगार

Thu, 21 Mar 2024 08:37 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 21 Mar 2024 08:37 AM IST
सार

आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि द्वादशी की भस्मआरती में बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक लगाकर ड्रायफ्रूट से श्रृंगार किया गया और मुंडमाला धारण करवाई गई। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई।

विज्ञापन
Ujjain Shri Mahakaleshwar Temple Baba Mahakal dressed in Bhasmarti wearing Mundamala
द्वादशी पर करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। बाबा महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम जल अर्पित किया गया और फिर कपूर आरती की गई। बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट, रुद्राक्ष और पुष्पों की माला धारण करवाई गई। आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि द्वादशी की भस्मआरती में बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक लगाकर ड्रायफ्रूट से श्रृंगार किया गया और मुंडमाला धारण करवाई गई। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के  दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन




सफाईकर्मी ने लौटाया दर्शनार्थी का मोबाइल
श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में इंदौर से दर्शन के लिए आए दर्शनार्थी प्रवीण अपना आई मोबाइल भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित करने वाली फूल की डलिया में डालकर मंदिर में ले गए और भूलवश जहां फूल चढ़ाए वहीं अपना मोबाइल भी भूल गए। बाद में उन्हें मोबाइल की याद आई तो इसकी जानकारी मंदिर के कंट्रोल रूम को दी गई। केएसएस सफाईकर्मी धनंजय सांगते द्वारा अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए दर्शनार्थी को उनका मोबाइल लौटा दिया गया।
विज्ञापन




मंदिर के विकास कार्यों के लिए नगद राशि दान दी
श्री महाकालेश्वर मंदिर में राजस्थान के सुमेरपुर नंदपाल सिंह द्वारा 1 लाख की नगद राशि मंदिर में चल रहे विकास कार्य के लिए दान दी गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी द्वारा दानदाता का सम्मान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed