फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain rape case registered against man showed photo of marriage with complainant

उज्जैन: दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ तो युवक ने शादी की फोटो दिखाई, महिला ने नकारा

Sat, 02 Dec 2017 01:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sat, 02 Dec 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
Ujjain rape case registered against man showed photo of marriage with complainant
दुष्कर्म के आरोपी ने दिखाई शादी की तस्वीर
उज्जैन महिला थाने में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिस युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ उसने खुद पुलिस के पास पहुंचकर बताया कि शिकायतकर्ता महिला उसकी पत्नी है। हालांकि महिला ने शादी से इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के उज्जैन महिला थाने में तीन दिनों पहले एक महिला ने एक युवक पर लिव इन रिलेशनशिप में रहते चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। युवती रामजी की गली के नजदीक रहती है। युवती ने पुलिस को बताया कि सखीपुरा के रहने वाले मोहित चार सालों से बिना शादी किए साथ रहा और शादी की बात करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


हालांकि केस की जानकारी होने पर आरोपी मोहित खुद ही एसपी दफ्तर आया। उसने एसपी को आवेदन दिया जिसके मुताबिक वह लड़की के साथ लिव इन रिलेशनशिप में नहीं था। बल्कि तीन साल पहले उसने दोस्तों की मौजूदगी में अग्नि के फेरे लेकर प्रेम विवाह किया था। अपने दावे को पुख्ता करने के लिए उसने सुबूत के तौर पर शादी की तस्वीरें और स्टांप पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित के मुताबिक युवती के परिवारवाले शादी के खिलाफ थे और हमेशा धमकी देते थे कि अपनी लड़की को वापस ले जाएंगे। पत्नी भी ससुराल वालों की बातों में आकर शादी के बाद छोटी-मोटी बातों पर झगड़ा करने लगी। घर के विवाद में ससुराल वालों के कहने पर पत्नी ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। मोहित ने पुलिस को बताया कि उनकी एक दो साल की बेटी भी है। 

हालांकि महिला थाना की इंचार्ज रेखा वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर जब मोहित को फोन कर थाने बुलाया गया तो उसने आने से मना कर दिया था। उससे शिकायतकर्ता महिला के साथ किसी भी संबंध से इनकार किया था। दो दिन बीते जाने के बाद भी जब मोहित थाने नहीं पहुंचा तो महिला और उसके परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। महिला के साथ चार लोग थाने पहुंचे थे जिन्होंने कहा की शादी नहीं हुई है।  


हालांकि केस दर्ज होने के बाद आरोपी मोहित ने शादी के सबूत पेश किए हैं। जिसके बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। अब पुलिस ने कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद कानूनन कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed