फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Preparations for the arrival of the President begin, Ujjain will reach on May 29, will be involved in programs, will worship in Mahakal temple

उज्जैन: राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां शुरू, 29 मई को पहुंचेंगे उज्जैन, कार्यक्रमों में होंगे शामिल, महाकाल मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

Sun, 08 May 2022 05:18 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 08 May 2022 05:18 PM IST
सार

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 मई को उज्जैन आएंगे। वे अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के 59वें महाधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। स्वसहायता समूह सम्मेलन में भी भाग लेंगे। महाकाल मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे। प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। 

विज्ञापन
Ujjain: Preparations for the arrival of the President begin, Ujjain will reach on May 29, will be involved in programs, will worship in Mahakal temple
रामनाथ कोविंद(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 मई को उज्जैन आएंगे। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। राष्ट्रपति उज्जैन में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के 59वें महाधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। स्वसहायता समूह सम्मेलन में भी भाग लेंगे। महाकाल मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के उज्जैन आगमन को देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सर्किट हाउस, रेस्ट हाउस का नवीनीकरण किया जा रहा है। जिन मार्गों से राष्ट्रपति निकलेंगे उनको भी सुधारा जा रहा है। महाकाल मंदिर में दर्शन-पूजन को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति ने भी तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रपति के कार्यक्रमों में स्वसहायता समूह सम्मेलन भी शामिल है जिसके चलते इस सम्मेलन को लेकर 9 मई को वीसी भी होगी। इसमें मुख्य सचिव बताएंगे कि यह सम्मेलन किस स्तर का होगा तथा इसमें क्या-क्या होगा। सम्मेलन का स्थान अभी तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन


शनिवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने प्राथमिक तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर उनसे संबंधित तैयारियों को लेकर चर्चा की। एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल भी मौजूद थे। दोनों ही कार्यक्रमों का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तैयार होगा। स्वागतकर्ताओं की सूची भी तैयार होगी। लोक निर्माण विभाग को हेलीपेड की मरम्मत, सर्किट हाउस व रेस्ट हाउस का रिनोवेशन करने के लिए कहा है। राष्ट्रपति के आने-जाने के मार्गों का सुधार, हेलीपेड की पेड़ों की छंटाई, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था के लिए कहा गया। कार्यक्रम स्थलों पर फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस तैनात होगी। कार्यक्रम स्थलों पर बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। राष्ट्रपति कोविंद भगवान महाकालेश्वर की गर्भगृह में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर परिसर में निर्माण कार्यों के चलते उनके आवागमन और पूजन की व्यवस्था मंदिर समिति करेगी। मंदिर परिसर में राष्ट्रपति के आगमन, पूजन की तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रपति सेना के एमआई हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन हेलीपेड पर आएंगे। राष्ट्रपति के लिए भोजन आदि की व्यवस्था सर्किट हाउस पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed