{"_id":"621b2da2e2580c1c4e56c274","slug":"ujjain-post-graduate-youth-was-breaking-atm-told-police-i-am-preparing-for-psc-want-to-become-a-police-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: पोस्ट ग्रेजुएट युवक तोड़ रहा था एटीएम, पुलिस से कहा- पीएससी की तैयारी कर रहा हूं, पुलिस अधिकारी बनना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: पोस्ट ग्रेजुएट युवक तोड़ रहा था एटीएम, पुलिस से कहा- पीएससी की तैयारी कर रहा हूं, पुलिस अधिकारी बनना है
Sun, 27 Feb 2022 01:22 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:22 PM IST
सार
एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह एमकॉम उत्तीर्ण है। पीएससी की तैयारी कर रहा है। पुलिस अधिकारी बनना चाहता है। इच्छा हुई तो चोरी करने चला गया था।
विज्ञापन
आरोपी ने खोल दिया था एटीएम का ढक्कन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
क्या आपने ऐसा चोर देखा है जो इच्छा होने पर चोरी करे। जिसका सपना तो पुलिस अधिकारी बनने का है और पीएससी की तैयारी भी कर रहा है मगर काम चोरी का हो। ये हैरान करने वाली कहानी उस चोर की है जिसे उज्जैन पुलिस ने एटीएम तोड़ने की कोशिश करते हुए पकड़ा है।
जानकारी के मुताबिक घटना नागझिरी थाना क्षेत्र की है। बीती रात एक युवक नागझिरी क्षेत्र स्थित एटीएम में घुसा और तोड़ने की कोशिश करने लगा। उसने एटीएम के ऊपर का ढक्कन भी खोल दिया था। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस ने उसे देखा और हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार युवक का नाम रामकुमार पाठक (38) निवासी खुरई, सागर है। वह नागझिरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में दाखिल हुआ औऱ सरिए से तोड़ने की कोशिश की। उस समय गश्त कर रहे एसआई दिनेश पटेल व आरक्षक विनोद खराटे ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उसे थाने लाए और पूछताछ की। पता चला कि युवक ने माधवनगर क्षेत्र में एक हनुमान मंदिर की दान पेटी तोड़कर 700 रुपये भी चुराए हैं।
ऑनलाइन कर रहा पीएससी की तैयारी
पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह एमकॉम उत्तीर्ण है। उसका सपना पुलिस अधिकारी बनने का है और इसके लिए वह ऑनलाइन पीएससी की तैयारी भी कर रहा है। उसकी इच्छा हो गई थी इसलिए एटीएम में चोरी करने गया था। आरोपी की ये बातें सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी एटीएम तोड़ नहीं पाया था। उसने सिर्फ ढक्कन ही खोला था, इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया। आरोपी की पत्नी का कोरोना के चलते निधन हो चुका है। उसकी एक बेटी है। यह बात भी पता चली है कि आरोपी ने चलती ट्रेन में कुछ यात्रियों के मोबाइल भी चुराए थे। मोबाइल वापस करने के एवज में वह रुपये मांग रहा था इस पर यात्रियों ने उसे पीट दिया था। हालांकि तब किसी ने रिपोर्ट नहीं लिखवाई थी। पुलिस चोरी के मामलों में आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी आदतन चोर है और वह पहले भी चोरी कर चुका है।