फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Patwari took bribe of four thousand from farmer to make loan book, EOW caught

उज्जैन: ऋण पुस्तिका बनाने के लिए पटवारी ने किसान से ली चार हजार की रिश्वत, ईओडब्ल्यू ने पकड़ा

Mon, 10 Jan 2022 05:32 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 05:32 PM IST
सार

उज्जैन जिले में ईओडब्ल्यू की टीम लगातार रिश्वतखोरों शिकंजा कस रही है। बीते दिनों हुई कार्रवाई के बाद सोमवार को फिर कार्रवाई की। रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगेहाथ फकड़ा। ऋण पुस्तिका बनाने के लिए पटवारी ने रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन
Ujjain: Patwari took bribe of four thousand from farmer to make loan book, EOW caught
ईओडब्ल्यू की गिरफ्त में आऱोपी पटवारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन जिले में ईओडब्ल्यू की टीम लगातार रिश्वतखोरों शिकंजा कस रही है। बीते दिनों हुई कार्रवाई के बाद सोमवार को फिर कार्रवाई की। रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगेहाथ फकड़ा। ऋण पुस्तिका बनाने के लिए पटवारी ने रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


मामला उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील का है। यहां पटवारी महेंद्र दरगोड़े को ईओडब्ल्यू की टीम ने चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। ईओडब्ल्यू एसपी दिलीप सोनी के अनुसार पटवारी ने किसान जयराज राठौर से चार हजार रुपये मांगे थे। किसान को ऋण पुस्तिका बनवानी थी लेकिन पटवारी नहीं बना रहा था। वह चार हजार रुपये मांग रहा था। इस पर किसान ने शिकायत की थी। सोमवार को पटवारी को रुपये देकर पकड़ने की योजना बनाई। किसान रुपये लेकर पटवारी के निजी ऑफिस पहुंचा। जैसे ही पटवारी ने किसान से रुपये लिए तो उसे पकड़ लिया। इस महीने में यह दूसरी कार्रवाई है। इसके पहले उज्जैन जिले की तराना तहसील में जनपद पंचायत सीईओ को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था। सीसी रोड स्वीकृत करवाने के एवज में सीईओ ने ग्राम बेलरी के सरपंच से रिश्वत मांगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed