{"_id":"627e1782812f1e503d5be32a","slug":"ujjain-patwari-asked-for-three-thousand-rupees-to-rectify-the-conversion-error-lokayukta-arrested-red-handed","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: नामांतरण त्रुटी सुधारने के लिए पटवारी ने मांगे तीन हजार रुपये, लोकायुक्त ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: नामांतरण त्रुटी सुधारने के लिए पटवारी ने मांगे तीन हजार रुपये, लोकायुक्त ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार
Fri, 13 May 2022 02:02 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Fri, 13 May 2022 02:02 PM IST
सार
उज्जैन लोकायुक्त ने शाजापुर जिले के पटवारी को गिरफ्तार किया है। पटवारी ने नामांतरण में हुई गलती को सुधारने के लिए तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। फरियादी ने लोकायुक्त में शिकायत की और लोकायुक्त ने रंगेहाथ पटवारी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
लोकायुक्त की गिरफ्त में पटवारी (बीच में)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मप्र के शाजापुर जिले में एक पटवारी को लोकायुक्त उज्जैन ने तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पटवारी नामांतरण में हुई त्रुटि को सुधारने के लिए रिश्वत मांग रहा था।
उज्जैन लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक एसपी निवास के सामने पटवारी आत्माराम धानुक का ऑफिस है। यहां कार्रवाई की। पटवारी ने फरियादी योगेश पाटीदार निवासी ग्राम गिरवर तहसील शाजापुर से 3 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। फरियादी ने शिकायत की। शिकायत के बाद फरियादी और पटवारी की बातचीत को रिकॉर्ड किया और टीम बनाकर कार्रवाई की गई। पटवारी धानुक को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि फरियादी फरियादी योगेश पिता महेश पाटीदार ने दो हजार वर्ग फीट का प्लॉट महुपुरा हल्के में खरीदा था। इस प्लॉट के नामांतरण के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन लगाया। 8 मार्च को तहसीलदार शाजापुर ने इस प्लॉट का नामांतरण फरियादी के नाम कर दिया, लेकिन इस नामांतरण में भूलवश दो हजार वर्ग फीट भूमि की जगह दो हजार वर्ग मीटर लिख दिया गया। फरियादी ने इस त्रुटि को सुधारने के लिए फिर से तहसील कार्यालय में आवेदन किया। आवेदन के बाद त्रुटि में सुधार नहीं किया जा रहा था। फरियादी परेशान हो रहा था। इस पर पटवारी धानुक ने फरियादी से कहा 3 हजार रुपये देने पर ही यह त्रुटि सुधरेगी। फरियादी ने परेशान होकर लोकायुक्त पुलिस उज्जैन से संपर्क किया और टीम ने कलर के नोट फरियादी को दिए और पटवारी ने 3 हजार रुपये हाथ में लिए और रंगे हाथ टीम ने पकड़ लिया।