फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Patwari asked for three thousand rupees to rectify the conversion error, Lokayukta arrested red handed

उज्जैन: नामांतरण त्रुटी सुधारने के लिए पटवारी ने मांगे तीन हजार रुपये, लोकायुक्त ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Fri, 13 May 2022 02:02 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 13 May 2022 02:02 PM IST
सार

उज्जैन लोकायुक्त ने शाजापुर जिले के पटवारी को गिरफ्तार किया है। पटवारी ने नामांतरण में हुई गलती को सुधारने के लिए तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। फरियादी ने लोकायुक्त में शिकायत की और लोकायुक्त ने रंगेहाथ पटवारी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Ujjain: Patwari asked for three thousand rupees to rectify the conversion error, Lokayukta arrested red handed
लोकायुक्त की गिरफ्त में पटवारी (बीच में) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मप्र के शाजापुर जिले में एक पटवारी को लोकायुक्त उज्जैन ने तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पटवारी नामांतरण में हुई त्रुटि को सुधारने के लिए रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन


उज्जैन लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक एसपी निवास के सामने पटवारी आत्माराम धानुक का ऑफिस है। यहां कार्रवाई की। पटवारी ने फरियादी योगेश पाटीदार निवासी ग्राम गिरवर तहसील शाजापुर से 3 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। फरियादी ने शिकायत की। शिकायत के बाद फरियादी और पटवारी की बातचीत को रिकॉर्ड किया और टीम बनाकर कार्रवाई की गई। पटवारी धानुक को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि फरियादी फरियादी योगेश पिता महेश पाटीदार ने दो हजार वर्ग फीट का प्लॉट महुपुरा हल्के में खरीदा था। इस प्लॉट के नामांतरण के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन लगाया। 8 मार्च को तहसीलदार शाजापुर ने इस प्लॉट का नामांतरण फरियादी के नाम कर दिया, लेकिन इस नामांतरण में भूलवश  दो हजार वर्ग फीट भूमि की जगह दो हजार वर्ग मीटर लिख दिया गया। फरियादी ने इस त्रुटि को सुधारने के लिए फिर से तहसील कार्यालय में आवेदन किया। आवेदन के बाद त्रुटि में सुधार नहीं किया जा रहा था। फरियादी परेशान हो रहा था। इस पर पटवारी धानुक ने फरियादी से कहा 3 हजार रुपये देने पर ही यह त्रुटि सुधरेगी। फरियादी ने परेशान होकर लोकायुक्त पुलिस उज्जैन से संपर्क किया और टीम ने कलर के नोट फरियादी को दिए और पटवारी ने 3 हजार रुपये हाथ में लिए और रंगे हाथ टीम ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed