फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain news: Vedic clock will be installed in Rudrasagar, Vedic app ready in Lucknow, Vedic and Greenwich time can be seen

Ujjain news: रूद्रसागर में लगेगी वैदिक घड़ी, लखनऊ में तैयार हुआ वैदिक एप, देखा जा सकेगा वैदिक और ग्रीनविच टाइम

Wed, 18 May 2022 05:26 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 18 May 2022 05:26 PM IST
सार

कालगणना के केंद्र उज्जैन में जल्द ही वैदिक घड़ी लगाई जाएगी। इसमें ग्रीनविच टाइम और वैदिक टाइम एक साथ देखा जा सकेगा। इसके लिए वैदिक एप तैयार किया गया है। इसकी टेस्टिंग की जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी इसे लांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Ujjain news: Vedic clock will be installed in Rudrasagar, Vedic app ready in Lucknow, Vedic and Greenwich time can be seen
इस तरह बनाया गया है वेदिक एप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिन्दू कालगणना और ग्रीनविच पद्धति की घड़ियों को एक साथ देखा जा सकेगा। इसके लिए उज्जैन के रूद्रसागर में वैदिक घड़ी लगाई जाएगी। महाकाल मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत किया जाएगा। शुरुआत में ये घड़ी महाकाल पथ के शुभारंभ के दौरान लगाई जाएगी। इसके लिए वेदिक एप बनाया गया है जो लखनऊ में तैयार किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उज्जैन में जल्द ही वैदिक एप लांच होगा। इसकी तैयारी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जून में उज्जैन आगमन संभावित है। संभवतः वे ही इस एप को लांच करेंगे। अभी एप की टेस्टिंग चल रही है। इस एप से सनातन धर्म की जानकारी के साथ-साथ पंचांग, तिथि ,अलग-अलग क्षेत्रों की समय गणना जिसमें वैदिक टाइम के साथ जीएमटी टाइम ,इंडियन स्टेंडर्ड टाइम भी देखने को मिलेगा। एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसको विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के नाम पर देखा जा सकेगा। हालांकि पहले लांचिंग होगी जिसके बाद ही एप डाउनलोड किया जा सकेगा। एप के द्वारा अलग-अलग लोकेशन के सूर्योदय का समय , मुहूर्त काल ,विक्रम संवत कैलेंडर , राहु काल, शुभ मुहूर्त पंचाग सहित समय गणना का भी पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन


वर्तमान में दुनिया का निर्धारण 24 घंटे जीएमटी ग्रीनविच पद्धति के अनुसार चल रहा है लेकिन वैदिक घड़ी का समय ऋगवेद के अनुसार बांटा गया है जिसका चक्र 30 घंटे, 30 मिनट ,30 सेकंण्ड का होगा। वैदिक एप में डिजिटल क्लॉक रहेगी। वैदिक पद्धित का समय विक्रम संवत् 2079 के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त कैलेंडर ,शुभ मुहूर्त,राहु काल और वेदों से जुड़ी जानकारी के साथ मुहूर्त काल का पता लगाया जा सकेगा। उज्जैन को दुनिया का काल गणना का केंद्र माना जाता है। वैदिक एप के साथ वैदिक घड़ी भी शहर में जल्द ही लगेगी। पहले ये घड़ी टॉवर चौक पर लगने वाली थी लेकिन अब ये घड़ी महाकाल मंदिर के पीछे रुद्रसागर में लगेगी साथ ही अन्य स्थानों पर भी लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed