फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Half of 54 wards in Ujjain for women, many leaders will have to go to other wards after reservation

Ujjain News: उज्जैन में 54 में से आधे वार्ड महिलाओं के लिए, आरक्षण के बाद कई नेताओं को जाना होगा दूसरे वार्डों में

Thu, 26 May 2022 04:34 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 26 May 2022 04:34 PM IST
सार

नगर निगम चुनाव के चलते उज्जैन के वार्डों का आरक्षण किया गया। 54 में से आधे वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। कई वार्डों में आरक्षण बदला, जिस कारण नामी नेताओं को अब दूसरे वार्डों की तलाश करनी पड़ेगी। 

विज्ञापन
Ujjain News: Half of 54 wards in Ujjain for women, many leaders will have to go to other wards after reservation
उज्जैन में आरक्षण की प्रक्रिया करते अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर निगम चुनाव के चलते बुधवार को वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई। बृहस्पति भवन में संपन्न हुई प्रक्रिया में 27 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा कई वार्डों के आरक्षण में बदलाव हुआ है जिसके चलते अब कई नेताओं को दूसरे  वार्डों में जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


आरक्षण की प्रक्रिया एसडीएम जगदीश मेहरा व सहायक आयुक्त सुबोध जैन ने पूरी करवाई। इस दौरान भाजपा-कांग्रेस के साथ ही अन्य दलों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 4, 11, 14, 15, 26, 27, 42, 49 को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित घोषित किया है। वार्ड 2 , 3 , 16, 18, 24, 28, 46 को ओबीसी मुक्त घोषित किया गया।  वार्ड 5, 6, 7, 9, 10, 12, 13, 21, 23, 29, 34, 35, 38 अनारक्षित मुक्त घोषित किया है। वार्ड 19, 22, 25, 30, 31, 32, 36, 44, 47, 48, 50, 51, 52 सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड क्रमांक 33 अनुसूचित जाति के लिए और वार्ड क्रमांक 8, 3, 37, 39, 41, 45 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया है। वार्ड 1, 17, 40, 43, 53 और 54 को अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया है। 
विज्ञापन


कई नेताओं को जाना पड़ेगा दूसरे वार्ड में
नए आरक्षण ने कई दावेदारों को निराश कर दिया है। इसके अनुवासर वार्ड 52 से पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष रहे राजेंद्र वशिष्ठ अब इस वार्ड से दोबारा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। क्योंकि यह वार्ड ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। पूर्व सभापति सोनू गेहलोत समेत कई अन्य नेताओं को इसी तरह की निराशा हाथ लगी है। उज्जैन नगर निगम चुनाव में  4,61,103 मतदाता हैं। बीते सात वर्षों में नगर निगम सीमा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 15.99 फीसद बढ़ गई है। संख्यात्मक रूप से ये बढ़त 3,97,526 से बढ़कर 4,61,103 हो गई है। इनमें महिलाओं की संख्या दो लाख 30177, पुरुषों की संख्या दो लाख 30879 और थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 47 सम्मिलित है। ये आंकड़े 25 अप्रैल को प्रकाशित फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रक्रिया के दौरान ली आपत्ति
उज्जैन नगर निगम में कुल 54 वार्ड है। निगम में पिछले बोर्ड में 54 में से 29 महिला और 25 वार्ड में पुरुष पार्षदों का प्रतिनिधित्व रहा है। अब में 54 में से 27 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। इनमें से 24 ऐसे वार्ड हैं जहां पिछले बोर्ड में पुरुष पार्षद रहे हैं। इधर आरक्षण की प्रक्रिया के दौरान जब सहायक आयुक्त सुबोध जैन गोटियां डालने की जानकारी दे रहे तो पूर्व पार्षद व कांग्रेस नेता रवि राय ने आपत्ति ली। कहा कि आप गलत आरक्षण कर रहे हैं, गलत जानकारी दे रहे हैं। इस बीच पूर्व पार्षद जितेंद्र तिलकर ने भी आपत्ति ली। कहा कि आप चक्रानुक्रम को समझ ही नहीं पा रहे हैं। भाजपा नेता जगदीश पांचाल और पूर्व पार्षद माया राजेश त्रिवेदी ने भी आपत्ति जताई। इससे सदन में कुछ देर के लिए गहमागहमी की स्थिति बनी। यह देख एसडीएम जगदीश मेहरा ने कहा कि आप लोगों की बात सुनी जा रही है, आरक्षण की प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं होगी। इसके बाद अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया समझी और आगे की प्रक्रिया पूरी करवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed