{"_id":"6289db7fc338c4331a23bf3c","slug":"ujjain-news-fire-in-a-mini-truck-carrying-cattle-13-cows-and-calves-burnt-alive-6-rescued-driver-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain news: गोवंश भरकर जा रहे मिनी ट्रक में लगी आग, जिंदा जल गईं 13 गायें व बछड़े, 6 को बचाया, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain news: गोवंश भरकर जा रहे मिनी ट्रक में लगी आग, जिंदा जल गईं 13 गायें व बछड़े, 6 को बचाया, चालक फरार
Sun, 22 May 2022 01:51 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 22 May 2022 01:51 PM IST
सार
मप्र के उज्जैन जिले में शनिवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। खाचरौद थाना क्षेत्र में मिनी ट्रक में आग लग गई। इसमें गोवंश भरे थे। आग में लगभग 13 गायें व बछड़े जिंदा जल गए। करीब छह गायों व बछड़ों को ग्रामीणों ने बचाया। चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
इस तरह आग की चपेट में आया मिनी ट्रक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मप्र के उज्जैन जिले में शनिवार रात बड़ा हादसा हुआ। गोवंश लेकर जा रहा मिनी ट्रक (आयशर) में आग लग गई। घटना में 13 गोवंश जिंदा जल गए। सूचना पाकर आसपास के लोग पहुंचे और 6 गायों व बछड़ों को जैसे-तैसे बचाया। वाहन चालक घटना के बाद से फरार है। पुलिस तलाश कर रही है।
घटना उज्जैन जिले के खाचरौद थाना क्षेत्र के चंपाखेड़ा फाटा के पास की है। यह स्थान घिनोदा के पास है। पुलिस के अनुसार मिनी ट्रक एमपी 09 जीएफ 3756 जावरा की ओर से आ रही थी। इसमें 20 से ज्यादा गोवंश भरे थे। अचानक इस वाहन में आग लग गई 8 बछड़े और 5 गायें जिंदा जल गई। आसपास के लोगों को सूचना मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड आई और आग बुझाने में जुटी। इसी बीच वाहन में भरे गोवंश को बाहर निकाला। 6 गोवंश को बचाया गया, जिन्हें बाद में गोशाला भेजा। पुलिस का कहना है कि अभी तक यह पता चला है कि वाहन के पहियों में घर्षण के कारण आग लगी थी जो तेज हवा के कारण पूरे वाहन में फैल गई। वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गया। गोवंश कहां से लाए जा रहे थे और कहां ले जाए जा रहे थे इसका पता लगा रहे हैं। चालक के पकड़ में आने के बाद पूरी जानकारी मिलेगी। मामले में गोवंश की तस्करी की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि तस्करी करके गोवंश को दूसरी जगह ले जाया जा रहा था।