{"_id":"62b2c557cac42a5e4c22a7c0","slug":"ujjain-news-cm-shivraj-will-reach-ujjain-today-will-attend-the-public-blessing-rally-in-support-of-bjp-candidate-after-visiting-mahakal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: आज उज्जैन पहुंचेंगे सीएम शिवराज, महाकाल दर्शन कर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जन आशीर्वाद रैली में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: आज उज्जैन पहुंचेंगे सीएम शिवराज, महाकाल दर्शन कर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जन आशीर्वाद रैली में होंगे शामिल
Wed, 22 Jun 2022 01:01 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:01 PM IST
सार
भाजपा के महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल के समर्थन में आज उज्जैन में जन आशीर्वाद रैली निकलेगी। इसमें शामिल होने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पहुंचेंगे। महाकाल दर्शन कर सीएम रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम चुनावों में नाम वापसी का आखिरी दिन आज है। भाजपा-कांग्रेस बागियों को मनाने में जुटी है। दोपहर बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी 22 जून को उज्जैन आएंगे। वे दोपहर में उज्जैन पहुंचेंगे और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जन आशीर्वाद रैली में शामिल होंगे।
जानकारी के मुताबिक प्रचार अभियान शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद भाजपा के महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल के समर्थन में महाकाल मंदिर चौराहे से जन आशीर्वाद रैली के रूप में फ्रीगंज शहीद पार्क पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान 22 जून को दोपहर 2:30 बजे भोपाल से रवाना होकर उज्जैन पहुंचेंगे। दोपहर 2:45 बजे भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन करेंगे। महाकाल मंदिर के बाहर चौराहे से मुख्यमंत्री 3:15 बजे प्रत्याशी मुकेश टटवाल के समर्थन में जन आशीर्वाद रैली के रूप में शहर के विभिन्न मार्गो से होकर शाम 4:45 बजे शहीद पार्क पहुंचकर जन आशीर्वाद सभा को संबोधित करेंगे। शाम करीब 5:30 बजे मुख्यमंत्री चौहान भोपाल के लिए रवाना होंगे। सीएम के आगमन को लेकर भाजपा में उत्साह है और पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।