फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News Baba Mahakal decorated with moon and Bilva leaves in Bhasma Aarti

Ujjain News: चतुर्थी पर कीजिए बाबा महाकाल के  दर्शन, भस्म आरती में चंद्र और बिल्व पत्र से सजे बाबा महाकालेश्वर

Tue, 13 Feb 2024 08:34 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 13 Feb 2024 08:34 AM IST
सार

कपूर आरती के बाद भगवान महाकाल के मस्तक पर चन्द्र और बिल्व पत्र अर्पित कर श्रृंगार किया। भगवान को मावा, सूखा मेवा और ड्रायफूट अर्पित कर ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई।

विज्ञापन
Ujjain News Baba Mahakal decorated with moon and Bilva leaves in Bhasma Aarti
बाबा महाकाल का किया गया विशेष श्रृंगार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन  किया गया। 

विज्ञापन


प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद भगवान महाकाल के मस्तक पर चन्द्र और बिल्व पत्र अर्पित कर श्रृंगार किया। भगवान को मावा, सूखा मेवा और ड्रायफूट अर्पित कर  ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई।
विज्ञापन


भस्म अर्पित करने के पश्चात भगवान महाकाल को रजत मुकुट, रजत मुडंमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ ही सुगंधित पुष्पों की माला अर्पित कर फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed