{"_id":"65d1895d71bcc6a2e105caf7","slug":"ujjain-new-sp-pradeep-sharma-assumed-charge-after-having-darshan-of-baba-mahakal-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: नवागत पुलिस अधीक्षक ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पदभार किया ग्रहण, नंदी के कानों में कही मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: नवागत पुलिस अधीक्षक ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पदभार किया ग्रहण, नंदी के कानों में कही मन की बात
Sun, 18 Feb 2024 10:06 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 18 Feb 2024 10:06 AM IST
सार
बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद नवागत पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मीडिया से कहा कि मैंने पदभार ग्रहण कर लिया है। शहर और जिले में अपराधों पर नियंत्रण लगाने समेत अन्य बिंदुओं पर जल्द ही काम शुरू करूंगा।
विज्ञापन
लिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के नवागत पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा पदभार ग्रहण करने के पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। एसपी शर्मा ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया और उन्हें पुष्पहार अर्पित किया।
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि नवागत पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे थे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का जलाभिषेक और पूजन अर्चन किया जिसे पंडित यश गुरु के द्वारा संपन्न करवाया गया।
विज्ञापन
चांदी द्वार से बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद पुलिस अधीक्षक शर्मा नंदी हॉल में पहुंचे, जहां उन्होंने नंदीजी के कानों में अपनी मनोकामना कहीं। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा ने पुलिस अधीक्षक शर्मा का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया अब करुंगा काम
बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद नवागत पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार मैंने उज्जैन पहुंचकर पदभार ग्रहण किया है। महाशिवरात्रि की व्यवस्थाएं हो या फिर शहर और जिले में अपराधों पर नियंत्रण, जल्द ही में इन सभी बिंदुओं पर कार्य शुरू करूंगा।
