फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Muslim youth caught with a Jain girl, was going to Ajmer by train... the girl said - falsely implicated on Facebook

उज्जैन में प्यार का पंचनामा: मुस्लिम युवक के साथ अजमेर जा रही थी जैन युवती, दोनों शादीशुदा, बजरंग दल ने पकड़कर युवक को पीटा

Sat, 15 Jan 2022 05:17 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 15 Jan 2022 05:17 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मुस्लिम युवक व जैन युवती पकड़ाए हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों को ट्रेन से पकड़ा और नीचे उतारा। इस दौरान युवक की पिटाई भी की। दोनों ट्रेन से अजमेर जा रहे थे। 

विज्ञापन
Ujjain: Muslim youth caught with a Jain girl, was going to Ajmer by train... the girl said - falsely implicated on Facebook
युवक को पकड़कर ले जाते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मुस्लिम युवक व जैन युवती पकड़ाए हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों को ट्रेन से पकड़ा और नीचे उतारा। इस दौरान युवक की पिटाई भी की। दोनों ट्रेन से अजमेर जा रहे थे। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि मुस्लिम युवक किसी हिंदू युवती के साथ ट्रेन से अजमेर जा रहा है। इस पर कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंचे। भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के बी-1 कोच से युवक-युवती को पकड़ा और नीचे उतारा। इस दौरान युवक की पिटाई भी कर दी। युवक-युवती को जीआरपी के सुपुर्द किया। पुलिस ने पूछताछ की। दोनों के बालिग होने की दशा में दोनों के परिजनों को बुलाया। इसके बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस से हुई पूछताछ में यह बात सामने आई कि युवती व युवक दोनों ही विवाहित हैं। युवक का नाम आतिफ है। उसका एक बच्चा भी है। युवती महू की रहने वाली है। गुरुवार रात को दोनों महू से निकले थे। शुक्रवार को अजमेर जाने के लिए ट्रेन में बैठ गए। विवाहित युवती महू के एक स्कूल में अकाउंटेंट का काम करती है। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। तीन दिन पहले महिला अपने पति से बीमारी का बहाना बनाकर मायके चली गई थी। यहां से वह मुस्लिम युवक के साथ अजमेर जाने के लिए ट्रेन में सवार हो गई थी। पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं तथा अपनी मर्जी से अजमेर जा रहे थे। इस कारण पुलिस ने महिला को उसके माता-पिता को सौंप दिया है। वहीं युवक को भी थाने से छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक से हुई थी दोस्ती, युवती बोली- झूठ बोलकर फंसाया
युवती ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से वह युवक के संपर्क में आई थी। दोनों में बातचीत के बाद दोस्ती हो गई। जब युवती के बारे में जानकारी मिली तो पति ने आने से मना कर दिया। इस पर युवती के माता-पिता को बुलाया। माता-पिता के सामने युवती माफी मांगने लगी। कहने लगी कि आतिफ ने झूठ बोलकर उसे फंसाया। हालांकि युवती व परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की और महू लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed