फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: MP's Home Minister visited Mahakal, said - no one can give competition to BJP, Congress is towards the end...

उज्जैन: मप्र के गृह मंत्री ने किए महाकाल के दर्शन, कहा- भाजपा को कोई टक्कर नहीं दे सकता, कांग्रेस समाप्ति की ओर...

Thu, 07 Apr 2022 04:36 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 07 Apr 2022 04:36 PM IST
सार

मप्र के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा गुरुवार सुबह उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकाल के दर्शन किए। महानिर्वाणी अखाड़े पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया। मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा को कोई टक्कर नहीं दे सकता। कांग्रेस समाप्ति की ओर है। 

विज्ञापन
Ujjain: MP's Home Minister visited Mahakal, said - no one can give competition to BJP, Congress is towards the end...
भगवान महाकाल के दर्शन करते गृह मंत्री डॉ. मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मप्र के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा गुरुवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। पूजन अभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख की कामना की। महाकालेश्वर की आरती में भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री डॉ. मिश्रा गुरुवार सुबह करीब 7 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। गर्भगृह में करीब 20 मिनट तक रूके और पूजन अर्चन किया। इसके बाद वे महा निर्वाणी अखाड़े के संतों से मिलने पहुंचे। मंहत विनीत गिरी जी से आशीर्वाद लिया। मीडिया से चर्चा करते हुए मिश्रा ने कहा कि भाजपा को टक्कर कोई नहीं दे सकता। 5 राज्यों में स्थिति देखी ही है। कांग्रेस का सूर्य अस्त होने की ओर है, शिवराज ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। महाकाल से प्रार्थना की है कि सब सुखी हों, समृद्ध हों।  मध्यप्रदेश में सिमी के स्लीपर सेल, अन्य संगठनों और आतंकियों को लेकर कहा कि प्रदेश में किसी भी आतंकी का सिर उठने नहीं दिया जाएगा। जागृत हों या स्लीपर हों, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मिश्रा से जब पूछा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 75 वर्ष के हो चुके हैं। अगला कौन होगा जो भाजपा को टक्कर देगा तो गृह मंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मसला है लेकिन भाजपा को कोई टक्कर नहीं दे सकता। यह आपने पांच राज्यों में चुनाव के दौरान कांग्रेस की स्थिति देखी होगी। कांग्रेस अब समाप्ति की ओर है। महाकाल मंदिर के नवीन स्वरूप को लेकर कहा कि मैं अक्सर आता रहता हूं। बहुत दिव्य और भव्य स्वरूप में मंदिर बन रहा है। आत्मा आनंद विभौर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed