फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: More money for the devotees who came to visit Mahakal, suspended the priest's representative after receiving the complaint

उज्जैन: महाकाल दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से लिए अधिक रुपये, शिकायत मिलने पर पुरोहित प्रतिनिधि को किया निलंबित

Tue, 04 Jan 2022 12:29 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 04 Jan 2022 12:29 PM IST
सार

महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ ठगी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। सोमवार को भी एक ऐसी ही घटना हुई जिसमें पुरोहित के प्रतिनिधि ने श्रद्धालुओं से अधिक रुपये लिए। शिकायत मिलने पर मंदिर प्रशासक ने उसे निलंबित किया।

विज्ञापन
Ujjain: More money for the devotees who came to visit Mahakal, suspended the priest's representative after receiving the complaint
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ ठगी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को भी एक ऐसी ही घटना हुई जिसमें पुरोहित के प्रतिनिधि ने श्रद्धालुओं से अधिक रुपये लिए। शिकायत मिलने पर मंदिर प्रशासक ने उसे निलंबित किया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 3 जनवरी को जबलपुर से सुरेंद्र राजौरिया और उनकी पत्नी रजनी राजौरिया उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने आए थे। दर्शन के लिए उन्होंने से महाकाल मंदिर के पुरोहित प्रतिनिधि तिलक व्यास से बात की। तिलक व्यास ने प्रति व्यक्ति के हिसाब से 250 ले लिये। उनके लिए 100 रुपए प्रोटोकॉल की रसीद कटवा दी लेकिन यह टिकट श्रद्धालुओं को नहीं दी। दर्शन के बाद श्रद्धालुओ को शक हुआ तो उन्होंने मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ से शिकायत की। हालांकि बाद में तिलक व्यास ने शेष राशि 150 रुपए के हिसाब से श्रद्धालुओं को लौटा दी। शिकायत मिलने पर मंदिर प्रशासक ने जांच शुरू की। जांच में शिकायत सही पाई गई। इस पर प्रशासक ने व्यास को निलंबित कर दिया। प्रशासक ने बताया कि तिलक व्यास पुरोहित प्रतिनिधि ने अधिक रुपए लेकर दर्शन करवाए हैं। इस पर महाकालेश्वर मंदिर की धारा 1982 (2) के अंतर्गत मंदिर की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। जिसके बाद पुरोहित प्रतिनिधि पद से निलंबित किया है। उल्लेखनीय है कि महाकाल मंदिर में बीते कुछ समय से लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। कभी मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवक की आईडी से दर्शन करने का मामला हो या श्रद्धालुओं द्वारा दी गई दान राशि को खुद के पास रखने का मामला। बीते दिनों ये मामले सामने आए थे, जिसके बाद कई तरह के सवाल भी उठे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed