फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: How will Mahakal's darshan on Mahashivratri, what will be the arrangement and where will the parking be... know in detail

उज्जैन: महाशिवरात्रि पर कैसे होंगे महाकाल के दर्शन, क्या रहेगी व्यवस्था और कहां होगी पार्किंग...जानिए विस्तार से

Wed, 23 Feb 2022 01:23 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 23 Feb 2022 01:23 PM IST
सार

महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु जाएंगे। प्रशासन व्यवस्थाओं में जुटा है। पार्किंग से लेकर दर्शन तक की व्यवस्था तय की गई है। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को इसके लिए निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन
Ujjain: How will Mahakal's darshan on Mahashivratri, what will be the arrangement and where will the parking be... know in detail
महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन की व्यवस्थाओं व तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाशिवरात्रि का उल्लास शुरू हो गया है। आगामी 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। इस दिन महाकाल दर्शन के लिए श्रद्धालु लालायित हैं तो प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में है। इसलिए अगर महाशिवरात्रि पर उज्जैन जाना चाहते हैं तो पहले जान लीजिए कि क्या और कैसी व्यवस्था रहेगी। 
विज्ञापन


दरअसल महाशिवरात्रि के मद्देनजर महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली एवं जरूरी निर्देश दिए। बैठक में एडीएम संतोष टैगोर, महंत विनीत गिरी, महंत रामेश्वरदास, यूडीए सीईओ एसएस रावत, स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक, आशीष पुजारी, महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि महाशिवरात्रि पर कर्कराज मंदिर के पास वाहन पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।  यहां  400 से अधिक चारपहिया वाहन एक साथ पार्क किए जा सकेंगे।वैकल्पिक रूप से त्रिवेणी संग्रहालय के पास की पार्किंग का भी उपयोग किया जाएगा। श्रद्धालु जंतर-मंतर से होकर नृसिंह घाट वाली रोड से पार्किंग तक पहुंच सकेंगे। पार्किंग के बाद श्रद्धालुओं को 500-600 मीटर पैदल चलकर गंगोत्री व गंगा गार्डन तक पहुंचना होगा। गंगा गार्डन पर जूता-चप्पल स्टैंड एवं अन्य सुविधाएं तैयार की जाएंगी। गंगा गार्डन बैरिकेटिंग से होकर श्रद्धालु शंख द्वार होते हुए दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद निर्गम द्वार से निकलकर हरसिद्धि मंदिर वाले मार्ग से होते हुए झालरिया मठ होकर गंगा गार्डन पहुंचेंगे एवं अपने चप्पल-जूते एकत्रित कर पुन: पार्किंग तक जा सकेंगे। 
विज्ञापन


जमीन पर बिछाया जाएगा कारपेट
कलेक्टर ने आगमन एवं निर्गम के लिए पृथक-पृथक बैरिकेटिंग करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए हैं। कलेक्टर ने दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए पेयजल, टॉयलेट आदि की व्यवस्था करने के साथ-साथ साफ-सफाई के लिए नगर निगम को निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि बैरिकेटिंग के ऊपर कनात व जमीन पर कारपेट बिछाएं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मंदिर परिक्षेत्र में आसपास तीन से चार चिन्हित स्थानों पर एंबुलेंस खड़ी करने, श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इसी तरह महाशिवरात्रि  पर मंदिर परिक्षेत्र में वितरित होने वाली खाद्य सामग्री के स्टॉल आदि लगाए जाने के संबंध में तहसीलदार की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है, जिसमें थाना प्रभारी महाकाल, सहायक प्रशासक, खाद्य अधिकारी को रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चारधाम मंदिर के सामने से दर्शन की कतार
महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समिति द्वारा पर्याप्त इंतजाम जुटाए जा रहे हैं। दर्शनार्थियों को कर्कराज मंदिर पार्किंग से चारधाम मंदिर तक आने के लिए समिति निःशुल्क ई रिक्शा तथा मैजिक वाहन की सुविधा उपलब्ध कराएगी। चारधाम मंदिर के सामने से दर्शनार्थी दर्शन की कतार में लगेंगे। श्रद्धालुओं की तीन कतार रहेगी। दो कतार सामान्य दर्शनार्थियों के लिए तथा एक कतार 250 रुपये के शीघ्र दर्शन टिकट वाले श्रद्धालुओं की रहेगी। रेलवे स्टेशन,देवास गेट व नानाखेड़ा बस स्टैंड से श्रद्धालु सुविधा से आवागमन कर सकते हैं। आटो रिक्शा,ई-रिक्शा तथा मैजिक वाहन हरिफाटक ओवरब्रिज तक आएंगे। हरिफाटक ओवरब्रिज के नीचे से भी वाहनों का आवागमन होगा। लोक परिवहन के साधन से आने वाले श्रद्धालु जयसिंहपुरा मार्ग से सीधे चारधाम मंदिर तक आ-जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed