फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Had to click on the message for KYC, four lakh rupees were blown from the bank account of former executive engineer...

उज्जैन: केवायसी के लिए आए मैसेज पर क्लिक करना पड़ा भारी, पूर्व कार्यपालन यंत्री के बैंक खाते से उड़ाए चार लाख रुपये...

Wed, 12 Jan 2022 01:15 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 12 Jan 2022 01:15 PM IST
सार

ऑनलाइन ठगी को लेकर पुलिस लगातार जागरूक कर रही है लेकिन लोग फिर भी गलती कर बैठते हैं। पढ़े-लिखे लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। उज्जैन में तो शासकीय अधिकारी के साथ ही ठगी हो गई और अब पछताने के सिवाय कुछ नहीं बचा।

विज्ञापन
Ujjain: Had to click on the message for KYC, four lakh rupees were blown from the bank account of former executive engineer...
मध्यप्रदेश के उज्जैन में ठगी की घटना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑनलाइन ठगी को लेकर पुलिस लगातार जागरूक कर रही है लेकिन लोग फिर भी गलती कर बैठते हैं। पढ़े-लिखे लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। उज्जैन में तो शासकीय अधिकारी के साथ ही ठगी हो गई और अब पछताने के सिवाय कुछ नहीं बचा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लोक निर्माण सेतु संभाग की पूर्व कार्यपालन यंत्री के साथ ठगी हुई। ठगों ने उनके खाते से चार लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने बताया कि कार्यपालन यंत्री का नाम शोभा खन्ना है। उनके मोबाइल पर केवायसी के  लिए मैसेज आया था। उन्होंने मैसेज पर क्लिक किया तो आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया। सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आखिरी में बैंक खाते का ओटीपी दर्ज करने को कहा। कार्यपालन यंत्री ने ओटीपी दर्ज कर दिया। ओटीपी दर्ज करने के बाद बैंक खाते से चार लाख रुपये निकल गए। जैसे ही खाते से रुपये कटने का मैसेज आया तो कार्यपालन अधिकारी के होश उड़ गए। उनको कुछ  समझ नहीं आया कि ऐसा कैसे हुआ। इसके बाद वे पुलिस के पास पहुंची। माधव नगर पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने उनकी शिकायत सुनकर उन्हें राज्य सायबर सेल भेजा। राज्य सायबर सेल ने शिकायत की जांच शुरू की है। इस मामले में यह बात भी सामने आ रही है कि करीब एक साल पहले भी पूर्व कार्यपालन यंत्री के साथ मोबाइल बंद होने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी हुई थी। इसके बाद हैरानी यह भी है कि एक बार ठगी होने के बाद भी पूर्व कार्यपालन यंत्री ने दूसरी बार भी अपने बैंक खाते से जुड़ी जानकारी दर्ज कर ओटीपी डाल दिया। दोबारा ठगी का शिकार हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed