फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Drone camera was flying over Mahakal temple, two youths from Mumbai arrested, police are interrogating

उज्जैन: महाकाल मंदिर के ऊपर उड़ा रहे थे ड्रोन कैमरा, मुंबई के दो युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Sun, 20 Mar 2022 04:23 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 20 Mar 2022 04:23 PM IST
सार

महाकाल मंदिर के ऊपर ड्रोन कैमरा उड़ाने पर मुंबई के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों बिना अनुमति के ड्रोन कैमरा उड़ा रहे थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में मामला सामान्य लग रहा है। 

विज्ञापन
Ujjain: Drone camera was flying over Mahakal temple, two youths from Mumbai arrested, police are interrogating
महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाकाल मंदिर के ऊपर ड्रोन कैमरा उड़ाने दो युवकों को भारी पड़ गया। महाकाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। ये दोनों मुंबई निवासी हैं और बिना अनुमति के ड्रोन कैमरा उड़ा रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंदिर के कर्मचारियों ने शनिवार शाम बड़ा गणेश मंदिर के पास मंदिर के ऊपर ड्रोन कैमरा उड़ते हुए देखा था। इसकी सूचना मंदिर चौकी के पुलिसकर्मियों को दी थी। पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को पकड़ा और उन्हें महाकाल थाने को सौंपा। दोनों युवक मुंबई के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों युवकों की जानकारी निकाली जा रही है कि वे किस उद्देश्य से मंदिर के ऊपर कैमरा उड़ा रहे थे। पुलिस ने दोनों युवकों द्वारा मंदिर की रैकी किए जाने संबंधी आशंका से मना किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों को यह नहीं पता था कि मंदिर तथा आसपास के क्षेत्र में ड्रोन कैमरा उड़ाना प्रतिबंधित है। एक युवक बृजेश खत्री मुंबई में बैंक में मैनेजर है तथा दूसरा रामकिशन यादव मुंबई में खाने के स्टॉल पर काम करता है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है, मामला संदिग्ध नजर नहीं आ रहा है। पूछताछ के बाद ही कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करने की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। बता दें कि अनुसार कलेक्टर आशीष सिंह ने महाकाल मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर तथा आसपास के 500 मीटर क्षेत्र में ड्रोन कैमरा उड़ाना प्रतिबंधित कर रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed