{"_id":"628f63b126ea313ec9581ddc","slug":"ujjain-double-murder-after-killing-wife-son-and-told-girlfriend-on-phone-i-have-killed-both-now-come-to-live-with-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Double Murder: पत्नी, बेटे की हत्या कर प्रेमिका से फोन पर कहा-मैंने दोनों को मार दिया है, अब मेरे साथ रहने आजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Double Murder: पत्नी, बेटे की हत्या कर प्रेमिका से फोन पर कहा-मैंने दोनों को मार दिया है, अब मेरे साथ रहने आजा
Thu, 26 May 2022 04:55 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 26 May 2022 04:55 PM IST
सार
उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के ग्राम जलोदिया ने महिला और डेढ़ साल के बेटे की हत्या पति ने ही की थी। प्रेमिका शादी के लिए दबाव बना रही थी इसलिए दोनों को मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक संगीता और बेटा मनोज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़नगर क्षेत्र के जलोदिया गांव में महिला और उसके डेढ़ साल के बेटे की हत्या का खुलासा हो गया है। पति ने कातिल निकला। उसने प्रेमिका के कारण अपनी पत्नी और बेटे का रस्सी से गला घोंटकर हत्या की थी। हत्या के बाद प्रेमिका से फोन पर बात की थी और कहा था कि मैंने दोनों को मार दिया है। अब मेरे साथ रहने आजा।
गौरतलब है कि 24 मई को सुबह जलोदिया गांव में महिला संगीता और उसके डेढ़ साल के बेटे के मनोज के शव मिले थे। पति देवाजी घायलावस्था में खेत में मिला था। 20 दिन पहले ही परिवार गांव में रहने आया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। पूछताछ में पति ने बताया था कि देर रात को चार-पांच लोग घर में घुसे थे। इसके बाद मारपीट की। पत्नी व बेटे की हत्या करके भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो पता चला कि घर के अंदर ऐसे कोई निशान नहीं हैं कि जिससे यह साबित हो कि कोई जबरन घर में घुसा है। पुलिस पति देवा को शंका के घेरे में रखकर जांच कर रही थी। यह पता चला था कि करीब एक साल पहले देवा किसी महिला को लेकर भाग गया था। बाद में पुलिस ने देवा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कुबूल किया। देवा ने बताया कि प्रेमिका उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। वह उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देती थी। इसलिए हत्या की।
प्रेमिका से कर रहा था फोन पर बात
बताया जा रहा है कि देवा अपनी प्रेमिका से लगातार फोन पर बात करता था। पत्नी व बेटे की हत्या के बाद भी देवा ने प्रेमिका को फोन लगाया जिसकी जानकारी पुलिस को मिली तो प्रेमिका के घर बाजना, रतलाम पहुंची। वहां प्रेमिका से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बता दी। प्रेमिका को गवाह भी बनाया जाएगा। पुलिस के अनुसार देवा ने पत्नी व बेटे की हत्या के बाद प्रेमिका को फोन पर बताया कि मैंने दोनों की हत्या कर दी है। अब तू मेरे साथ रहने यहां आ जाना। हालांकि प्रेमिका और उसके परिजनों ने देवा की बात को मजाक समझा था। घटना वाली रात देवा मोबाइल पर प्रेमिका से बात कर रहा था। पत्नी संगीता ने आपत्ति ली तो दोनों में झगड़ा हुआ। संगीता ने देवा को लात मार दी। बेटे को भी पीटा। इसके बाद गुस्से में आए देवा ने संगीता का गला दबा दिया। बाद में रस्सी से भी गला घोंटा। बेटा जोर जोर से रोने लगा उसका भी रस्सी से गला दबा दिया। पुलिस ने आरोपी देवा को गिरफ्तार कर लिया है।