फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Called the son after killing - Your mother has been murdered, the house is locked, the key is kept in the window

उज्जैन: हत्या कर बेटे को किया कॉल-तेरी मां की हत्या कर दी है, मकान में ताला लगा है, चाबी खिड़की में रखी है

Fri, 13 May 2022 01:06 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 13 May 2022 01:06 PM IST
सार

उज्जैन में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। दोनों लिव इन में रहते थे। दोनों पहले से शादीशुदा है। युवक की पहली पत्नी से तलाक की बात पर प्रेमिका का उससे विवाद होता था। जब विवाद बढ़ा तो प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Ujjain: Called the son after killing - Your mother has been murdered, the house is locked, the key is kept in the window
इस मकान में की थी हत्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लिव इन में रह रही प्रेमिका से विवाद के बाद प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने फोन करके प्रेमिका के बेटे से कहा कि तेरी मां की हत्या कर दी है। लाश ले जाना। मकान में ताला लगा है। चाबी खिड़की के पास रखी है। पहली पत्नी को तलाक देने की बात पर प्रेमी-प्रेमिका में झगड़ा होता था। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना चिमनगंज थाना क्षेत्र की है। राज रॉयल कॉलोनी में रहने वाले दिनेश चौहान का विवाह रेखा चौहान से हुआ था। इसी बीच कॉलोनी में रहने वाली लीलाबाई से प्रेम संबंध बन गए और वह उसके साथ वीर नगर में लिव इन में रहने लगा। प्रेमिका अक्सर दिनेश से कहती कि वह पत्नी रेखा को तलाक दे दे, लेकिन दिनेश ऐसा नहीं कर रहा था। इस बात पर दोनों में विवाद होते थे। दिनेश का रेखा से मिलना-जुलना भी जारी था। लीलाबाई हमेशा रेखा से मिलने पर आपत्ति लेती थी। बुधवार को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। बाद में दिनेश ने लीलाबाई को किसी काम से रामघाट तक चलने का कहा और उसके वीर नगर वाले किराए के मकान में ले आया। यहां झगड़ा हुआ तो दिनेश ने लीलाबाई की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद मकान पर ताला लगाकर वह भाग गया। भागने के बाद उसने प्रेमिका के बेटे को फोन किया और कहा कि उसकी मां की हत्या कर दी है। मकान में ताला लगा है। चाबी खिड़की पर रखी है। बेटा मजाक समझ रहा था  लेकिन काफी देर तक जब मां वापस नहीं लौटी तो उसने जानकारी जुटाई। पिता से पूछा तो उसने कहा कि मां की हत्या कर दी है। बेटा हर्षित वीर नगर वाले मकान पर पहुंचा। चौकीदार के माध्यम से दरवाजा खुलवाया, तो मकान में मां की लाश मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पति-पत्नी की तरह रह रहे थे 
जानकारी के मुताबिक दिनेश और लीलाबाई कई सालों से पति-पत्नी की तरह ही रह रहे थे।  महिला पहले से विवाहित है लेकिन वह पति से अलग रहती थी। दिनेश से संपर्क हुआ तो दोनों ने वीरनगर में किराए का मकान ले लिया। दोनों टेलरिंग का काम करते थे। पुलिस का कहना है कि पहली पत्नी को तलाक देने की बात पर दोनों में विवाद होता था। बुधवार को भी विवाद हुआ जिसके बाद दिनेश ने प्रेमिका से मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed