फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Baba Mahakal Bhasmarti Mahakaleshwar decorated with Tripund and Trishul

Ujjain News: भस्मारती में त्रिपुंड और त्रिशूल से बाबा महाकाल का श्रृंगार, प्रथम घंटाल बजाकर अर्पित किया हरिओम

Sun, 11 Feb 2024 09:30 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 11 Feb 2024 09:30 AM IST
सार

प्रथम घंटाल बजाकर बाबा महाकाल को हरिओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती कर भगवान के मस्तक पर त्रिपुण्ड और त्रिशूल अर्पित कर श्रृंगार किया। भगवान को भांग चन्दन और त्रिपुण्ड अर्पित करने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढककर भस्म रमाई गई।

विज्ञापन
Ujjain Baba Mahakal Bhasmarti Mahakaleshwar decorated with Tripund and Trishul
कीजिए बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया पर रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से जलाभिषेक कर पूजन किया गया।

विज्ञापन


इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद भगवान महाकाल के मस्तक पर त्रिपुण्ड और त्रिशूल अर्पित कर श्रृंगार किया। भगवान को भांग चन्दन और त्रिपुण्ड अर्पित करने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढककर भस्म रमाई गई।
विज्ञापन


भस्म अर्पित करने के पश्चात भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, मुण्डमाल, रुद्राक्ष और मोगरे-गुलाब के सुगंधित पुष्पों की माला अर्पित की गई। फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे जिन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed