फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two youths died in a painful road accident on Sanwari bypass chhindwara accident caused by a truck collision

MP News: सांवरी बायपास पर दर्दनाक हादसा, गंगा जली पूजन से लौट रहे बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

Tue, 01 Nov 2022 09:23 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Nov 2022 09:23 AM IST
सार

सांवरी बायपास के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने परिचित के घर से गंगा जली पूजन से लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Two youths died in a painful road accident on Sanwari bypass chhindwara accident caused by a truck collision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सांवरी बायपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेंदनी के पास तेज रफ्तार से भाग रहे ट्रक ने पहियों तले बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसा रविवार रात करीब नौ बजे का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मोहखेड़ा के पटरा शिवलाल निवासी 58 वर्षीय अंकू पिता विपतलाल बट्टी अपने गांव के 21 वर्षीय नीलेश पिता रामचंद्र परतेती के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर एक रिश्तेदार के गंगापूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सलैया गांव गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों वापस गांव लौट रहे थे, तभी सांवरी बायपास पर तेंदनी में ट्रक चालक ने दोनों को पहियों तले रौंद दिया। हादसे में घायल अंकू और नीलेश परतेती को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत के बाद शवों का पोस्टमार्टम करा लिया है जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed