फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two youths about to drowned while crossing the river in Chchindwara

MP News: नदी पार करते समय डूबने से बाल-बाल बचे दो युवक, बाइक बह गई

Thu, 07 Jul 2022 03:26 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 07 Jul 2022 03:26 PM IST
सार

तामिया के सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत बम्हनी सिंगोड़ी मार्ग पर बाढ़ से दूधी नदी का पुल डूब गया। पुल पार करने की कोशिश में एक बाइक सवार डूबते-डूबते बचा।

विज्ञापन
Two youths about to drowned while crossing the river in Chchindwara
उफान पर नदी - फोटो : Social Media

विस्तार

छिंदवाड़ा में मानसून एक्टिव होने के साथ ही बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में कुछ जगह नदियां उफान पर है। वहीं लापरवाही के चलते कई लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं। तामिया के बम्हनी सिंगोड़ी के पास दूधी नदी में दो अलग अलग घटनाएं हुई। एक बाइक सवार नदी पार करने के दौरान अनियंत्रित हो गया। हालांकि, बाइक सवार की जान तो बच गई लेकिन बाइक बहाव में बह गई। इसी प्रकार एक बैल तेज बहाव में बह गया। जिसे ग्रामीणों ने जैसे-तैसे बचाया।

विज्ञापन


ब्लॉक तामिया के सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत बम्हनी सिंगोड़ी मार्ग पर बाढ़ से दूधी नदी का पुल डूब गया। जिससे इस मार्ग पर लोगों का आवागमन बंद रहा। दूधी नदी में बाढ़ से मंगलवार सुबह से 25 गांव का सड़क संपर्क टूटा रहा। बम्हनी निवासी 45 वर्षीय संतोष यादव सोमवार रात में अपने रिश्तेदार के घर सिंगोड़ी गए थे, जो मंगलवार सुबह 10 बजे वापस घर लौट रहा था। पुल के ऊपर बहते पानी की गति को नजर अंदाज कर बाइक लेकर रास्ता पार करने का प्रयास किया, जिससे उनका वाहन अनियंत्रित होकर बह गया। जिसकी शाम तक तलाश होती रही। 

विज्ञापन


जिले में 266.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जिले में अभी तक 266.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल इस अवधि तक 276.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 6 जुलाई को सुबह आठ बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 8.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती स्मृति खंडेलवाल ने बताया कि 6 जुलाई को सुबह 8 बजे समाप्त 24 घंटो के दौरान यह वर्षा का आंकड़ा दर्ज किया गया है। जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 355. 2, मोहखेड़ में 298.5, तामिया में 284, अमरवाड़ा में 232, चौरई में 141.2, हर्रई में 318.8, सौंसर में 427.7, पांदुर्णा में 283.3, बिछुआ में 168.2, परासिया में 223.5, जुन्नारदेव में 279.6, चांद में 216.5 और उमरेठ में 228 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed