फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   two youth died in road accident in Damoh

MP News: मैच खेलकर लौट रहे दो युवकों को पिकअप ने मारी टक्कर, दोनों ने तोड़ा दम

Wed, 21 Dec 2022 10:02 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 21 Dec 2022 10:02 AM IST
सार

दोनों युवक बाइक पर सवार होकर निकल रहे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
two youth died in road accident in Damoh
मृतक युवक - फोटो : Social Media

विस्तार

दमोह  जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में मैच खेलकर घर आ रहे दो बाइक सवार युवकों को पिकप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन

नोहटा थाना से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम बडगुवां में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें लखन पिता कल्लू केवट (29 साल) और प्रहलाद पिता निर्मल गंधर्व (29 साल) निवासी नोहटा मंगलवार को मैच खेलने बाइक से गए थे। टूर्नामेंट में मंगरई और हरदुआ के बीच मैच खेला गया। मैच खत्म होने के बाद दोनों युवक अपनी बाइक पर सवार होकर जैसे ही ग्राउंड से बाहर निकले, एक अज्ञात पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने लखन केवट को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथी प्रहलाद गंधर्व की हालत गंभीर होने पर परिजन जबलपुर ले जा रहे थे। प्रहलाद ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed