फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two year-old innocent girl thrown to running train in Khandwa madhya pradesh

चलती ट्रेन से दो साल की मासूम बच्ची को फेंका, फिर हुआ ये चमत्कार

Wed, 08 May 2019 12:48 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Wed, 08 May 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
Two year-old innocent girl thrown to running train in Khandwa madhya pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के खंडवा में एक दो साल की मासूम बच्ची को चलती ट्रेन से फेंकने का मामला सामने आया है। दरअसल, रेलवे के रनिंग स्टाफ को पटरियों के पास एक मासूम पड़ी दिखाई दी। उन्होंने जीआरपी को इसकी सूचना दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची के सर में दस टांके आए हैं। 

विज्ञापन


बच्ची की जान तो बच गई है पर फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जीअरपी का कहना है कि बालिका के माता-पिता की तलाश की जा रही है। उसे फेंका या वह गिर गई, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार खंडवा से 3 किमी दूर आबना नदी के पास चाबीमैन ने पटरियों के किनारे खून से लथपथ पड़ी 2 साल की बालिका को देखा।
विज्ञापन


एम्बुलेंस से बालिका को अस्पताल लाया गया। जहां उसके सिर में 10 टांके आए। चाबीमैन सतीश प्रभाकर ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे ब्रिज पर चैकिंग की तो यहां कोई नहीं था। सुबह करीब 10 बजे रेलवे ट्रैक पर चैकिंग के दौरान यह बालिका मिली थी। सतीश ने कहा, संभवत: किसी ने बालिका को ट्रेन से फेंका होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक किसी की तरफ से भी बच्ची को लेकर कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है। फीमेल मेडिकल वार्ड में भर्ती महिलाओं को जैसे ही इस घटना का पता चला, वे बच्ची को देखने पहुंचीं और उसे दुलार किया। कुछ महिलाएं बच्ची के लिए बिस्किट, कपड़े और कुछ खिलौने भी लाईं। बताया जा रहा है कि बच्ची का नाम मिलू रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed