{"_id":"6218898707e6cf1f4324c7af","slug":"two-students-of-sehore-stranded-in-ukraine-sought-help-from-the-government-family-members-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन में फंसे सीहोर के दो छात्र: MBBS की पढ़ाई करने गए शुभम और दिव्या ने सरकार से मांगी मदद, परिजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन में फंसे सीहोर के दो छात्र: MBBS की पढ़ाई करने गए शुभम और दिव्या ने सरकार से मांगी मदद, परिजन परेशान
Fri, 25 Feb 2022 01:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:18 PM IST
सार
यूक्रेन में फंसे सीहोर जिले के दो छात्रों ने सीएम से मदद की गुहार लगाई है। शुभम और दिव्या यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों युद्ध शुरू होने के चलते वहां से वापस नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन में फंसे शुभम और दिव्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के दो छात्र यूक्रेन में फंस गए हैं। एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए शुभम और दिव्या ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। वहीं, युद्ध के बीच फंसे बच्चों को लेकर छात्रों के माता पिता बेहद परेशान और चिंतित हैं।
सीहोर के रेहटी क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नर्स माया का बेटा शुभम मेश्राम और बीएमओ मेहरबान सिंह की बेटी दिव्या सिंह दोनों ही यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों ने माता-पिता से वीडियो कॉल पर बातचीत कर मदद की गुहार लगाई है।
रूस और यूक्रेन के बीच गुरुवार को युद्ध शुरू हो चुका है। रूस द्वारा लगातार यूक्रेन पर मिसाइलों और बमों से हमला किया जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश से करीब 46 छात्र इस वक्त यूक्रेन में फंसे हुए हैं। वहीं, यूक्रेन में फंसे बच्चों के माता-पिता इस वक्त बेहद परेशान और घबराएं हुए हैं। परिजनों ने सीएम से बच्चों को सकुशल वापस लाने की गुहार लगाई है।