{"_id":"61227eac8ebc3e79bf57c01f","slug":"two-people-died-many-people-were-injured-in-gas-cylinder-blast-in-chhindwara-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिंदवाड़ा: गुब्बारे में हवा भरते समय सिलेंडर में धमाका, दो की मौत, महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिंदवाड़ा: गुब्बारे में हवा भरते समय सिलेंडर में धमाका, दो की मौत, महिला समेत तीन घायल
Sun, 22 Aug 2021 10:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:13 PM IST
सार
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। विस्फोट के बाद करीब 20 से 25 फीट तक सिलेंडर के टुकड़े और अन्य सामान बिखर गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के छोटा तालाब के पास गैस से भरा सिलेंडर फटने की घटना सामने आई है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, छोटा तालाब के पास रक्षाबंधन के मौके पर मेला लगा था। यहां फुटपाथ पर कुछ लोग गुब्बारे बेच रहे थे।
ASP संजीव उइके ने बताया कि मेले में शेख इब्राहिम (70) निवासी पॉवर कॉलोनी भी गुब्बारे बेचने आए थे। वह गुब्बारों में गैस भर रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में शेख इब्राहिम की मौके पर मौत हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ही परिवार के 3 लोग भी चपेट में आ गए। अस्पताल ले जाते समय ताजुद्दीन अंसारी (40) निवासी रेलवे कॉलोनी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं, उनकी रुबा परवीन और बेटा विस्मिल मिस्बाह उल अंसारी (9) और अन्य सुरेश यादव (35) घायल हो गए। तीनों की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घटनास्थल पर कलेक्टर सौरभ सुमन, एएसपी संजीव उईके, एसडीएम अतुल सिंह भी पहुंच गए। विस्फोट के बाद करीब 20 से 25 फीट तक सिलेंडर के टुकड़े और अन्य सामान बिखर गया। विस्फोट वाले क्षेत्र में जांच शुरू कर दी गई है।

छिन्दवाड़ा में छोटा तालाब के समीप ग़ुब्बारे की दुकान पर गैस सिलिंडर फटने से हुए हादसे में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मृत्यु एवं दो व्यक्तियों के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएँ। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।— Nakul Kamal Nath (@NakulKNath) August 22, 2021