फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two new train services will start in Chhindwara from April 24, Union Minister L Murugan will flag off

Chhindwara: 24 अप्रैल से दो नई ट्रेन सेवाएं होंगी शुरू, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन दिखाएंगे हरी झंडी

Sat, 22 Apr 2023 01:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 22 Apr 2023 01:20 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले में 24 अप्रैल से दो नई ट्रेन सेवाएं छिंदवाड़ा नैनपुर और रीवा इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। पीएम मोदी ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं, छिंदवाड़ा में केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन हरी झंडी दिखाकर ट्रेन की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
Two new train services will start in Chhindwara from April 24, Union Minister L Murugan will flag off
रीवा इतवारी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में 24 अप्रैल से जिले वासियों को दो नई ट्रेन सेवाएं मिलने जा रही हैं। इनमें छिंदवाड़ा नैनपुर और रीवा इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन सेवाएं शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। छिंदवाड़ा में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री एल मुरुगन हरी झंडी दिखाकर ट्रेन की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ, सांसद नकुल नाथ, निगम महापौर विक्रम अहाके और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुनहार आमंत्रित रहेंगे।

विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन
 
रेलवे बोर्ड की ओर से जारी किया गया टाइम टेबल
इतवारी रीवा एक्सप्रेस ट्रेन (क्रमांक 11755/11756)

  1. रीवा से इतवारी के लिए- रीवा से शाम 5.20 रवाना, रात 9.40 पर जबलपुर पहुंचकर 9.50 पर रवाना होकर रात 10.15 पर कचपुरा, रात 2.05 पर नैनपुर पहुंचकर 2.25 पर रवाना, सुबह 5.15 छिंदवाड़ा पहुंचकर 5.35 पर रवाना होकर सुबह 8.40 पर इतवारी पहुंचेगी।
  2. विज्ञापन
  3. इतवारी से रीवा के लिए- शाम 5.30 पर इतवारी से रवाना होकर रात 8.30 पर छिंदवाड़ा पहुंचकर 8.50 पर रवाना, रात 11.20 पर नैनपुर पहुंचकर 11.45 पर रवाना, रात 3.35 पर कचपुरा, सुबह 4.05 पर जबलपुर पहुंचकर 4.15 को रवाना होकर सुबह 8.20 पर रीवा पहुंचेगी।
  4. विज्ञापन
    विज्ञापन

 
ट्रेन के स्टॉपेज में सतना मैहर, कटनी, जबलपुर, नैनपुर, सिवनी, चौरई, छिंदवाड़ा, रामाकोना, सावनेर और इतवारी शामिल हैं। यह ट्रेन इतवारी से बुधवार, शनिवार और सोमवार यानी तीन चलेगी। इसी प्रकार रीवा से भी तीन दिन चलेगी।


 
छिंदवाड़ा के यात्रियों के लिए आसान होगा सफर
जानकारी के मुताबिक, यात्री छिंदवाड़ा से सुबह 5.30बजे रवाना होकर 8.40 पर नागपुर पहुंचेंगे। वहीं, शाम को यात्री नागपुर स्टेशन से 5.30 बजे रवाना होकर छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। यात्रियों को नागपुर यात्रा का साधारण श्रेणी का किराया 65 रुपये चुकाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed