फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two Naxalites with a woman killed in police encounter in district Mandla Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: मंडला जिले में पुलिस मुठभेड़ में एक महिला समेत दो नक्सली किए ढेर

Sun, 14 Feb 2021 03:55 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मंडला
एजेंसी, मंडला Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 14 Feb 2021 03:55 AM IST
विज्ञापन
Two Naxalites with a woman killed in police encounter in district Mandla Madhya Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश के मंडला जिले के एक जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक महिला सहित दो नक्सली मारे गए हैं। यह मुठभेड़ शुक्रवार को शाम को करीब सात बजे से शुरू हुई, जो शनिवार सुबह तक चली।

विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने लगभग 150 गोलियां चलाईं और इतनी ही गोलियां नक्सलियों की ओर से भी चलाई गईं घटनास्थल पर पुलिस को सेल्फ लोडेउ रायफल (एसएलपी) राइफल, 303 राइफल और 213 बोर की राइफल मिली है। इसके साथ ही वहां से नक्सली साहित्य भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन



बता दें, इससे पहले भी मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी पुलिस थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने तीन वाहन फूंक दिए थे। नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य को बाधित करने के मकसद से यह कृत्य किया। ये वाहन उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संपर्क परियोजना के अंतर्गत काम में लाए जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया है कि जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर देबरवेली-मलकुआं मार्ग पर आरसीपीएलडब्लूई अंतर्गत पिछले कुछ दिनों से सड़क निर्माण का काम चल रहा था। शनिवार रात लगभग 11 बजे 10-12 सशस्त्र नक्सलियों ने इसमें खलल डालने की नीयत से तीन वाहनों को जला दिया। इनमें दो ट्रैक्टर एवं एक ट्रक शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed