फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two killed in two road accidents in Chhindwara Hindi News

MP News: छिंदवाड़ा में दो सड़क हादसे में दो की मौत, तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण

Fri, 08 Mar 2024 01:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 08 Mar 2024 01:00 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, अन्य लोग घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन
Two killed in two road accidents in Chhindwara Hindi News
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते छिंदवाड़ा- बैतूल मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। टेमनी बैरियर के पास हुए इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और दूसरे वाहन में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी में पुलिस ने बताया कि लावाघोघरी के देहरापुर निवासी मोहन चंद्रवंशी (35) बुधवार के दिन अपने पिता फग्गु के साथ मोरडोंगरी जा रहा था। इस दौरान टेमनी बैरियर के पास एक अन्य वाहन से उनके वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में पिता-पुत्र और दो अन्य घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां मोहन को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा और मामले को जांच में लिया है। 
विज्ञापन


तिनकुही के पास भी हुआ हादसा
इसी तरह तिनकुही के पास हुए एक हादसे में युवक की मौत हो गई। सौंसर खुटामा निवासी 42 वर्षीय प्रीतम पिता तुकाराम टेकन बुधवार को अपनी ककिया सास निरुपा और साली शिवानी के साथ मोहखेड़ के मऊ जा रहा था। इस दौरान तिनकुही के समीप एक अन्य बाइक सवार आकाश से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल चारों लोगों को अस्पताल लाया गया, जहां प्रीतम को मृत घोषित कर दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed