{"_id":"6304a7334d073c2fdf117cbb","slug":"two-girl-students-died-in-an-accident-on-indore-ichhapur-highway-in-burhanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर ऑटो-ट्रक की भिड़ंत, पांच स्टूडेंट्स समेत छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर ऑटो-ट्रक की भिड़ंत, पांच स्टूडेंट्स समेत छह की मौत
Tue, 23 Aug 2022 04:16 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 23 Aug 2022 04:16 PM IST
सार
बुरहानपुर में इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में तीन की मौत के बाद सीएम ने मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
`बुरहानपुर में इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हुआ सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुरहानपुर में इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर मंगलवार को विवेकानंद कॉलेज के पास एक सड़क हादसा हुआ। घटना में दो छात्रा समेत तीन की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, छात्राओं से भरे ऑटो को सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। यहां घायलों को बुरहानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बुरहानपुर से कॉलेज की तरफ जा रहे एक ऑटो में करीब 10 छात्राएं बैठी थी। वहीं, ट्रक में 10 से 12 मजदूर सवार मजदूर बताए गए है। ट्रक मजदूरों को लेकर शाहपुरा की तरफ जा रहा था। उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की।
पुलिस ने बताया कि हादसे में ऑटो में सवार तीन छात्राएं और दो छात्र की मौत हो गई है। हादसे में ऑटो चालक दिनेश (40) पिता अर्जुन महाजन निवासी बंभाड़ा की मौत हुई है। इनके अलावा 19 वर्षीय छात्रा पूजा और विद्या (19) पिता तुकाराम बारी निवासी बंभाड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में सवार, आसिफ, जामिल हुसैन, नईम, राहुल, असलम, आसिफ, यूसुफ, छात्रा प्रांजल, निलेश, भाग्यश्री, मोनिका, रुपाली, आरती, भावना, वैष्णवी आदि घायल हुई है। घायल छात्राएं विवेकानंद कॉलेज की बताई जा रही हैं। वह बंभाड़ा शाहपुर से कॉलेज जा रही थी। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने किया शोक व्यक्त
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बुरहानपुर में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक दुःखद निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।