फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two children including mother died due to drowning in Jhiria

MP News: बिछुआ में मां समेत दो बच्चों की डूबने से मौत, झिरिया के पास खेलते समय हुआ हादसा

Sun, 07 May 2023 09:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 07 May 2023 09:50 AM IST
सार

छिंदवाड़ा के बिछुआ में शनिवार को झिरिया में डूबने से मां और दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ झिरिया के पास गए थे। इस दौरान खेलते-खेलते अचानक गहरे पानी में चले गए। बच्चों को बचाने गई मां की भी डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Two children including mother died due to drowning in Jhiria
वह झिरिया जिसमें बच्चे और उनकी मां डूबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ के थोटामाल में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मां समेत दो नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। ग्राम थोटामाल में रहने वाली प्रमिला (पति शिवा पीपले उम्र 28 साल)अपने दो बच्चों के साथएक झिरिया में कपड़े धोने गई थी, तभी अचानक खेलते खेलते दोनों बच्चे झिरिया में डूबने लगे, बच्चों को डूबता देख मां ने भी झिरिया में छलांग लगा दी, लेकिन वह बच्चों को नहीं बचा पाई और तीनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


जब काफी देर तक प्रमिला घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने झिरिया के पास आकर देखा तो तीनों के शव पानी में उतरा रहे थे, जिसके बाद चीख पुकार मच गई तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को बाहर निकाला गया। रविवार को सभी शवों का पीएम करने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मां प्रमिला के साथ पांच साल का चिराग और सात वर्षीय चंचलेश भी झिरिया के पास थे, दोनों ही मां के कपड़े धोने के दौरान यहां खेलते खेलते पानी में उतर गए और गहराई में जाकर समा गए। इस हादसे के बाद उनके पिता शिव पीपले और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है,वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed