{"_id":"6438df94f5b56cd7110cd18c","slug":"two-bike-riders-died-after-being-hit-by-a-truck-the-police-caught-the-accused-driver-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत, पुलिस ने कई किमी पीछा कर आरोपी चालक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत, पुलिस ने कई किमी पीछा कर आरोपी चालक को पकड़ा
Fri, 14 Apr 2023 10:37 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 14 Apr 2023 10:37 AM IST
सार
कटनी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी, हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कई किमी दूर तक पीछा कर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी ट्रक चालक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी में एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाजार कर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। दर्दनाक सड़क दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आरोपी ट्रक चालक गाड़ी की रफ्तार बढ़ाते हुए कटनी के कुठला थाना क्षेत्र की ओर भाग निकला।
प्रत्यक्षदर्शियों ने मामले की जानकारी डायल 100 और 108 को दी, जिसके बाद मौके पर शव का पंचनामा बनाते हुए पुलिस ने शव को 108 वाहन के साथ कटनी जिला अस्पताल रवाना किया। वहीं, कुठला टीआई अरविंद जैन अपने पुलिस बल के साथ ट्रक का पीछा कर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार विपिन भूरिया और विनीत कुमार बड़ेरा ग्राम के निवासी बताए जा रहे हैं, जो झुकेही बाजार करने निकले थे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक चालक झुकेही के पुराना बाजार के पास गाड़ी को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल आरोपी चालक पुलिस हिरासत में हैं।