फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two accused who stole jeep from police station in Ratlam and threatened shopkeepers arrested

Ratlam: थाने से जीप उठा ले गए चोर, सायरन बजाते हुए बाजार में वसूलने लगे पैसे, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

Thu, 18 Jan 2024 12:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 18 Jan 2024 12:39 PM IST
सार

रतलाम जिले में लगातार चोर गिरोह सक्रिय हैं, जिसके चलते लोग अपना घर सूना छोड़ने से डरते हैं। थाने से वाहन चोरी होने की घटना से ये एक बात तो साफ है कि जब थाना ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता कैसे सुरक्षित महसूस कर सकती है।

विज्ञापन
Two accused who stole jeep from police station in Ratlam and threatened shopkeepers arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

रतलाम के स्टेशन रोड थाना परिसर में खड़ी टीआई की गाड़ी दो युवक चोरी कर ले गए। दोनों बाजार में सायरन बजाते हुए दुकानदारों को डरा धमकाकर रुपये मांगने लगे। इस पर हंगामा हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना दो तीन दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन इस पूरे मामले में एक बात तो साफ है कि जब थाना ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता कैसे सुरक्षित महसूस कर सकती है।

विज्ञापन


रतलाम जिले में लगातार चोर गिरोह सक्रिय हैं, जिसके चलते लोग अपना घर सूना छोड़ने से डरते हैं। हद तो तब हो गई जब सोमवार को स्टेशन रोड थाना परिसर में खड़ी टीआई की गाड़ी दो बदमाश थाना परिसर से ही चोरी ले गए। इसके बाद रेलवे स्टेशन स्टेशन रोड स्थित शिवजी होटल पहुंचे और उसके संचालक को डरा-धमकाकर शराब पीने के लिए रुपये मांगे। नहीं देने पर मारपीट की। 
विज्ञापन


हंगामा होने पर भीड़ इकट्ठा हो गई इसी बीच किसी ने थाने पर सूचना कर दी। तब पुलिस को पता चला कि टीआई की गाड़ी गायब है। फिर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आरोपी इरफान पिता चांद खान और शादाब पिता सिकंदर खान दोनों निवासी काजीपुरा को गिरफ्तार कर थाने ले गई। उन्हें मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी इरफान थाने की गाड़ी का रह चुका है ड्राइवर
जानकारी के अनुसार थाने से गाड़ी चोरी कर ले जाना वाला और होटल व्यवसाई को धमकाने वाला आरोपी इरफान पूर्व में थाने की गाड़ी चला चुका है। सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। जैसे तथ्य सामने आएंगे उस हिसाब से मामले में और धाराएं बढ़ाई जाएगी।


आरोपियों का धमकाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद खुला मामला
आरोपी जब थाने से गाड़ी चोरी कर स्टेशन रोड पहुंचे और होटल व्यवसाई के साथ मारपीट कर शराब पीने के लिए रुपए मांगे तो हंगामा हो गया इस बीच भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने आरोपियों का वीडियो बना लिया था जिसे बाद में सोश्यल मीडिया पर वायरल कर दिया तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed