{"_id":"65d0f19bcd53e546af0d504b","slug":"truck-hits-auto-in-shahdol-seven-laborers-injured-road-accident-mp-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शहडोल में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, पलटने से नीचे दबे मजदूर, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शहडोल में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, पलटने से नीचे दबे मजदूर, सात घायल
Sat, 17 Feb 2024 11:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 17 Feb 2024 11:19 PM IST
सार
थाना पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद ऑटो पलट गया था और उसमें बैठ मजदूर नीचे दब गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को ऑटो से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक के नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर के बाद पलटा ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के हनुमान घाटी के पास ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। शनिवार देर शाम हादसे में ऑटो में सवार सात मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मजदूरी कर मजदूर ब्यौहारी से ऑटो में सवार होकर अपने गांव बरकछ जा रहे थे। इस दौरान हनुमान घाटी के पास रीवा से शहडोल की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने घाटी के समीप टक्कर मार दी। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने ट्रक का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि टक्कर के बाद ऑटो पलट गया था और उसमें बैठ मजदूर नीचे दब गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को ऑटो से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक के नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
