फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   truck collision in sagar district, five killed

सागर जिले में ट्रक से टक्कर, पांच की मौत

Thu, 15 Nov 2012 02:24 PM IST
सागर/इंटरनेट डेस्क
सागर/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 15 Nov 2012 02:24 PM IST
विज्ञापन
truck collision in sagar district, five killed

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक ट्रक से टक्कर हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सागर जिले में ट्रक और जीप के बीच हुई जबरदस्त टक्कर के कारण हुआ। मृत और घायल सभी युवकों की आयु 21 से 25 वर्ष के बीच बताई गई है।

विज्ञापन


पुलिस नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा 14 तारीख की रात रायसेन थाना क्षेत्र में सुमेर गांव के पास हुआ। जब रायसेन की ओर से जा रही जीप की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई। बाकी तीन की बेगमगंज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


गम्भीर रूप से घायल एक युवक को उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया है। कहा जा रहा है कि मृतकों के एक साथी ने नई जीप खरीदी थी और वे सभी यात्रा पर निकले थे। इस हादसे में संदीप प्रजापति, धर्मेद भार्गव, मोहन ठाकुर, देवेंद्र व धर्मेद्र अहिरवार की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed