फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Troubled by illness in Damoh, old man cut off private part, hospitalized in critical condition

Damoh News: बीमारी से परेशान वृद्ध ने प्राइवेट पार्ट काटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Fri, 02 Sep 2022 02:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 02 Sep 2022 02:01 PM IST
सार

दमोह के ग्राम डुगरुपुरा में एक वृद्ध ने पथरी की बीमारी से परेशान होकर कुल्हाड़ी से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
Troubled by illness in Damoh, old man cut off private part, hospitalized in critical condition
दमोह जिला अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बीमारी से तंग आकर कुल्हाड़ी से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। वृद्ध की चीख सुनते ही परिजन उसके पास पहुंचे तो उसे देखकर दंग रह गए। बुजुर्ग को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर मगरोन थाना अंतर्गत ग्राम डुगरुपुरा में गुरुवार रात 75 वर्षीय भगवान दास लोधी ने कुल्हाड़ी से अपना गुप्तांग काट लिया। उसे तीन दिन से बाथरूम करने में काफी परेशानी हो रही थी। वृद्ध को पथरी होने के कारण खून भी निकल रहा था। बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने   कुल्हाड़ी से अपना गुप्तांग काट लिया। घायल को हटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर  देर रात दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय के डॉ. मुकेश साहनी ने बताया कि फिलहाल वृद्ध की हालत ठीक है, सर्जन द्वारा उसका इलाज किया जाएगा, उसके बाद ही बताया जा सकता है कि उसका ऑपरेशन संभव है या नहीं। वहीं पुलिस भी इस मामले की जांच की जा रही है। वहीं, वृद्ध के पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पिता को बाथरूम करने में परेशानी हो रही थी, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed