फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Triple Talaq: Husband divorces wife for not giving dowry, husband accused of second marriage

Triple Talaq: दहेज न देने पर पति ने दिया पत्नी को तलाक, पति पर लगा दूसरा ब्याह रचाने का आरोप

Wed, 05 Jul 2023 06:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Jul 2023 06:51 PM IST
सार

राजगढ़ में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर एक महिला को तीन तलाक दे दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने दूसरा निकाह कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Triple Talaq: Husband divorces wife for not giving dowry, husband accused of second marriage
राजगढ़ में महिला को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजगढ़ में महिला को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। तलाक देने के पीछे दहेज की मांग पूरा नहीं करना है। वहीं पत्नी की ओर से आरोप लगाया गया है कि पति ने दूसरा निकाह कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


देश में तीन तलाक अवैध घोषित होने के बाद भी मुस्लिम महिलाओं के साथ तीन तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। इसको लेकर लगातार शिकायतें जिले के भिन्न-भिन्न थानों में पहुंच रही हैं। जिन पर पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। ताजा मामला कुरावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले साहूखेड़ी गांव का है। यहां रहने वाली एक मुस्लिम महिला को उसके पति ने सिंर्फ़ इसलिए तलाक दे दिया, क्योंकि उसके पति के द्वारा की गई दहेज की मांग महिला के परिजन पूरी नहीं कर पाए।
विज्ञापन


इसके बाद से पीड़ित महिला बालिका को लेकर अपने परिजनों के साथ निवास कर रही है, लेकिन जब पीड़िता को पता लगा कि उसका पति किसी अन्य महिला से दूसरी शादी रचाकर रहने लगा तो उसने पूरे मामले की शिकायत क़ुरावर थाने में की और अपने पति पर तीन तलाक देने सहित दहेज के लिए प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए। शिकायतकर्ता का कहना है कि पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की। इसकै बाद मंगलवार को पीड़िता ने नरसिंहगढ़ एसडीओपी से उक्त मामले की दोबारा से शिकायत की है। थाना प्रभारी आरएस सक्तवात ने कहा कि फिलहाल मामला मेरे संज्ञान में है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के पश्चात जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed