फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Triple Murder in Hoshangabad: Murder of husband and wife and son with sharp weapons, revealed when neighbors did not see the stir on Diwali

होशंगाबाद में ट्रिपल मर्डर: धारदार हथियार से पति-पत्नी और बेटे की हत्या, दिवाली पर हलचल न देख पड़ोसी पहुंचे तो हुआ खुलासा

Fri, 05 Nov 2021 04:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 05 Nov 2021 04:02 PM IST
सार

होशंगाबाद में दिवाली के दिन परिवार के तीन सदस्यों की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। पुलिस को शक है कि यह वारदात चोरी के इरादे से की गई होगी। 

विज्ञापन
Triple Murder in Hoshangabad: Murder of husband and wife and son with sharp weapons, revealed when neighbors did not see the stir on Diwali
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में ट्रिपल मर्डर हुआ है। दिवाली के दिन पति-पत्नी और 12 साल के बेटे की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई। घटना की वजह और आरोपियों की जांच जारी है। 
विज्ञापन


जिले के बानापुरा में योगेश नामदेव, 35 वर्ष, अपनी पत्नी सुनीता नामदेव और बेटे 12 साल के दिव्यांश के साथ रहते थे। योगेश की पान दुकान थी, जबकि सुनीता किराना दुकान और आटा चक्की संभालती थी। दिवाली के दिन न तो दुकान खुली और न ही घर में कोई हलचल दिखी तो पड़ोसियों को शक हुआ। पता करने घर में देखा तो तीनों की लाश दिखाई दी। पुलिस के अनुसार तीनों के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। यह वारदात लूट या चोरी के इरादे से की हो सकती है। वास्तविक कारणों का पता तो जांच के बाद ही चल सकेगा। 
विज्ञापन


योगेश का एक बेटा आवलीघाट में था
योगेश के दो बेटे थे। दिव्यांश के अलावा एक बड़ा बेटा आवलीघाट में अपने दादा के घर पर था। इस वजह से वह बच गया। घर का सामान बिखरा मिला है, जिससे पुलिस चोरी की आशंका व्यक्त कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed