{"_id":"618d1fc029f10f6b901fb0b2","slug":"tribal-pride-day-youth-will-be-treated-like-guests-will-get-fresh-and-delicious-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजातीय गौरव दिवस: मेहमानों की तरह की जाएगी युवाओं की आवभगत, मिलेगा ताजा व स्वादिष्ट भोजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजातीय गौरव दिवस: मेहमानों की तरह की जाएगी युवाओं की आवभगत, मिलेगा ताजा व स्वादिष्ट भोजन
Thu, 11 Nov 2021 07:20 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 11 Nov 2021 07:20 PM IST
सार
भोपाल में 15 नवंबर को आयोजित जनजातीय महासम्मेलन के लिए इंदौर जिले में भी व्यापक तैयारियां की जा रही है। युवाओं की इंदौर में मेहमानों की तरह आवभगत की जाएगी। उनके ठहरने, चाय, नाश्ता एवं भोजन आदि की पर्याप्त व्यवस्थाएं की जा रही है।
विज्ञापन
गृहमंत्री ने इंदौर में अधिकारियों की बैठक ली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय महासम्मेलन के लिए इंदौर जिले में भी व्यापक तैयारियां की जा रही है। यह महासम्मेलन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में भोपाल के जम्बूरी मैदान में होगा। महासम्मेलन में इंदौर सहित आस-पास के जिलों से जाने वाले युवाओं की इंदौर में मेहमानों की तरह आवभगत की जाएगी। उनके ठहरने, चाय, नाश्ता एवं भोजन आदि की पर्याप्त व्यवस्थाएं की जा रही है।
इस महासम्मेलन के लिए की जा रही तैयारियों की गुरुवार को इंदौर में जिले के प्रभारी तथा गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने समीक्षा की। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट विशेष रूप से मौजूद थे। इंदौर के रेसीडेंसी में इस संबंध में आयोजित बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह, आईजी हरिनारायणचारी मिश्र, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तैयारियों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे महासम्मेलन के प्रतिभागियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। सम्मेलन में जाने वाले युवाओं की व्यवस्था के लिए प्रत्येक बस पर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया जाए। समन्वय के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग इस महासम्मेलन में भाग लेने के लिए भोपाल नहीं जा पा रहे हैं, उनके लिए स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम के प्रसारण के लिए एलईडी लगाई जाए।
स्वादिष्ट भोजन की हो व्यवस्था
बैैठक में मंत्री सिलावट ने कहा कि यह जनजातीय समाज के गौरव का महासम्मेलन है। इस महासम्मेलन की तैयारी भी इसके गौरव के अनुरूप की जाए। महासम्मेलन में जाने वाले युवाओं के लिये स्वादिष्ट और ताजे भोजन की व्यवस्था की जाए। मौसम को देखते हुए उनके रूकने के स्थान पर रजाई, गादी, कम्बल आदि के पर्याप्त इंतजाम रखे जाएं।
विज्ञापन
इंदौर से शामिल होंगे दो हजार युवा
बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि इस महासम्मेलन में इंदौर से दो हजार युवा शामिल होंगे। खरगोन जिले से आठ हजार युवा 14 नवम्बर को इंदौर पहुंच जाएंगे। इनके ठहरने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। इनके लिए 14 नवंबर की रात्रि तथा अगले दिन के लिए भोजन और चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी की जा रही है। इंदौर से लगभग 70 बस दो हजार युवाओं को लेकर जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक बस पर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। युवाओं के ठहरने के स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभार दिया गया है। ठहरने के स्थान पर साफ-सफाई एवं पेयजल आदि की व्यवस्था भी रहेगी। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।