फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Traumatic accident in Khandwa: Drunk car driver collided, dragged a passerby trapped in the car for three km, death

खंडवा में दर्दनाक हादसा: नशे में कार चालक ने मारी टक्कर, गाड़ी में फंसे राहगीर को तीन किमी तक घसीटा, मौत

Fri, 04 Feb 2022 02:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 04 Feb 2022 02:02 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक दर्दनाक हो गया। तेज रफ्तार कार ने एक राहगीर को चपेट में ले लिया और उसे करीब तीन किमी तक घसीटता रहा। लोगों ने पीछा कर कार रुकवाई और राहगीर को निकाला, पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कार चालक नशे में बताया गया।
 

Traumatic accident in Khandwa: Drunk car driver collided, dragged a passerby trapped in the car for three km, death
Khandwa: कार चालक ने राहगीर को करीब तीन किमी तक घसीटा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खंडवा में तेज रफ्तार कार ने एक राहगीर को चपेट में ले लिया और उसे करीब तीन किमी तक घसीटता रहा। घिसटने से उसकी मौत हो गई, कई जगह से उसके मांस के चीथड़े निकल गए। कार चालक नशे में बताया गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 


जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार देर रात माता चौक से लेकर गुरुगोविंद सिंह स्टेडियम के बीच का बताया जा रहा है। तेज रफ्तार कार ने माता चौक पर युवक को टक्कर मार दी। युवक कार के नीचे साइलेंसर में फंस गया। चालक ने कार को रोकने की बजाए रफ्तार और बढ़ा दी और गाड़ी लेकर इंदिरा चौक की ओर भागने लगा। कार ने एक अन्य बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। कार में फंसे युवक को बचाने के लिए लोगों ने जोर-जोर से आवाज देकर कार रोकने के लिए कहा, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। लोगों ने उसके पीछे गाड़ियां दौड़ाईं।


कार चालक गाड़ी स्टेडियम की ओर लेकर भागा। इस बीच पीछा कर रहे बाइक सवारों ने ओवरटेक कर कार को रुकवाया। युवकों ने कार का पीछा करते समय उसका वीडियो भी बनाया जो अब वायरल हो रहा है। लोगों ने जब पीछा करके गाड़़ी रोकी और कार के साइलेंसर में फंसे राहगीर को निकाला तो उसके शरीर का मांस कई जगह से निकल गया था। उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कार चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वह नशे में बताया जाता है। पुलिस के अनुसार उसने अपना नाम किशन मालवीय निवासी दूधतलाई खंडवा बताया है। किशन ठेकेदारी का काम करता हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस का कहना है कि जैसे ही घटना की सुचना मिली वह तुरंत मौके पर पहुंचे। कार के नीचे युवक फंसा था। कार को लोगों ने ऊंचा कर जब उसे बाहर निकाला तो पता चला कि उसकी मौत घिसटते समय हो चुकी थी। वह पेट और मुंह के बल ढाई से तीन किलोमीटर तक रगड़ाते हुए आया था। उसका मुंह और पेट का हिस्सा पूरी तरह खोखला हो चुका था। मांस के चीथड़े निकल गए थे। मर्ग कायम कर पुलिस उसकी शिनाख्ती में लगी है।
 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed