फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Traumatic accident in Dhar: Bolero vehicle overturned while hitting the bike, two killed, four injured

धार में दर्दनाक हादसा: बाइक को टक्कर मारते हुए बोलेरो पलटी, दबने से दो लोगों की मौत, चार घायल

Sun, 27 Feb 2022 02:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Feb 2022 02:11 PM IST
सार

धार जिले में रविवार सुबह दर्दनाक हो गया। गाड़ी पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Traumatic accident in Dhar: Bolero vehicle overturned while hitting the bike, two killed, four injured
धार जिले में रविवार सुबह दर्दनाक हो गया। गाड़ी पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले में गाड़ी पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं। दरअसल बोलेरो वाहन ने पहले बाइक सवार को बचाने के दौरान हल्की टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो पलटी खा गया, इससे वाहन में बैठे दो लोगों की दबने से मौत हो गई। बोलेरो सवार मजदूर मनावर में मजदूरी के लिए जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा धार के ग्राम अम्बाडा में रविवार सुबह हुआ। सुबह 9 बजे ग्राम सुसारी से मनावर मजदूरी पर जाने के लिए मजदूर बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी-11 बीई-1130 से निकले थे, कुछ देर बाद करीब 9.30 बजे बोलेरो वाहन ग्राम अम्बाड़ा पहुंचा। जहां पर पेट्रोल पंप के समीप बाइक क्रमांक एमपी-11 एनसी-3773 को बचाने के दौरान हल्की टक्कर लगने पर बोलेरो पलट गया। चार पहिया वाहन में अंदर की ओर बैठे अंतिम पिता भारत (25), प्रेम सिंह पिता जगन (17) की दबने से मौत हो गई है। साथ ही बोलेरो में सवार इंदर पिता बनसिंह व जितेंद्र पिता तेरसिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दो लोगों को हल्की चोट आई है। इधर हादसे में टक्कर के बाद बाइक चालक भी असंतुलित होकर सड़क पर ही गिर गए थे। बाइक पर सवार 24 वर्षीय तरुण पिता गोविंद व 40 साल के सरदार पिता मगन घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से डायल 100 से घायलों को कुक्षी अस्पताल भेजा गया, जहां से जितेंद्र नाम के युवक को गंभीर स्थिति में बड़वानी रेफर किया गया है। पूर्व विधायक व भाजपा नेता मुकाम सिंह किराड़े भी अस्पताल पहुंचे तथा मृतकों व घायलों के परिवार के लोगों से हादसे को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुक्षी टीआई दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी, घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए समय पर भेजा गया। दबने से दो युवकों की मौत हो गई हैं, बाइक को टक्कर मारते हुए बोलेरों पलट गई थी। मामले की जांच में पुलिस टीम जुट गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed