फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tragic accident in Damoh: Two innocent children died due to fire in the hut while cooking

दर्दनाक हादसा: खाना बनाते समय झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम बच्चों की मौत

Sat, 11 Mar 2023 07:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 11 Mar 2023 07:17 PM IST
सार

दमोह में दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। घास-फूस की झोपड़ी में खाना बनाते समय आग लग गई और बच्चे जल गए। 

विज्ञापन
Tragic accident in Damoh: Two innocent children died due to fire in the hut while cooking
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के झिरा गांव में शनिवार दोपहर खेत पर बनी घास—फूस की झोपड़ी में आग लगने से उसके अंदर मौजूद दो बच्चों की जिंदा जलने से मौत हो गई। उनकी मां चूल्हे पर खाना पकाने के दौरान पानी भरने गई थी, इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। 
विज्ञापन


मां ने झोपड़ी में आग की लपटें उठते देखी तो स्थानीय लोगों को मदद के लिए बुलाया पानी डालकर आग बुझाई गई, लेकिन तब तक आग में घिरे दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद एसपी राकेश कुमार सिंह और देहात थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को उचित मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


दमोह के एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सागर जिले के बंडा का रहने वाला भगवानदास रावत अपनी पत्नी जानकी और दोनों बच्चों के साथ नरसिंहगढ़ चौकी के झिरा गांव में बलवंत पटेल के यहां मजदूरी करता है और खेत में झोपड़ी बनाकर रहता था। शनिवार दोपहर पति भगवानदास खेतों की ओर गया था और मां खेत पर बनी घास-फूस की झोपड़ी में चूल्हे पर खाना बना रही थी। अंदर उसके दो बच्चे ऋषिका 3 वर्ष और बाबू 3 माह भी थे। खाना पकाने के दौरान ही मां पानी लेने गई तभी आग की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई और कुछ ही देर में लपटें उठने लगीं। मां ने झोपड़ी से आग उठते देखी तो शोर मचाकर आसपास रहने वाले लोगों को बुलाया। उसने खेत की रखवाली कर रहे अपने पति के पास भी खबर भिजवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंखों के सामने जिंदा जल गए बच्चे
आग में अपने दो मासूम बच्चों को आंखों के सामने जिंदा जलता देख मां जानकी सहम गई। उसका रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, पिता भी बेसुध हो गया। मृत बच्चों के चाचा हल्ले ने बताया कि भाभी जानकी रावत खाना बना रही थी और भाई चने की फसल कटाई करने गए थे, तभी झोपड़ी में आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed