फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Traffic jam on the roads on the first day of the year, 2.5 lakh people visited Khajrana temple

Khajrana Mandir: साल के पहले दिन सड़कों पर ट्रैफिक जाम, खजराना मंदिर में ढाई लाख लोगों ने किए दर्शन

Sun, 01 Jan 2023 08:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 01 Jan 2023 08:07 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam on the roads on the first day of the year, 2.5 lakh people visited Khajrana temple
खजराना गणेश मंदिर में भक्तों का तांता - फोटो : amar ujala digital

रविवार को आए साल के पहले दिन को इंदौर के लोगों ने खूब इंजाय किया। कोई सुबह से परिवार सहित पिकनिक मनाने निकाला तो किसी ने शाम को होटल रेस्त्रां में पहला दिन सेलिब्रेट किया। शहर के मंदिरों में इतनी भीड़ उमड़ी कि मंदिर से जुड़ी सड़कों पर यातायात बार-बार बाधित होता रहा। शहर के मॉल के आसपास भी काफी भीड़ रही।

विज्ञापन


खजराना चौराहे पर बंद कर दी वाहनों की एंट्री
खजराना चौराहा से खजराना मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग को सिर्फ पैदल यात्रियों के लिए खोला गया। उस मार्ग पर वाहनों की एंट्री बंद हो गई। खजराना गांव के मार्ग और गणेश नगर के रास्ते से वाहनों को जाने दिया जा रहा था, लेकिन वहां इतनी वाहन गुत्थम-गुत्था हो गए कि लोग मंदिर तक पहुंच ही नहीं पाए। मंदिर समिति का दावा है कि शाम तक मंदिर में ढाई लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए। लोग खजराना चौराहे के आसपास वाहन पार्क कर पैदल ही मंदिर जा रहे थे। इस कारण दूसरे मार्गों पर भी यातायात बाधित होता रहा।
विज्ञापन


फीनिक्स मॉल पर भीड़, अंडरपास पर जाम
फीनिक्स मॉल पर भी रविवार को भारी भीड़ उमड़ी। इस कारण बायपास के बोगदों पर जाम लगा रहा। कई लोगों ने तो मुख्य मार्ग के दोनों तरफ ही वाहन खड़े कर दिए। इससे हाईवे का ट्रैफिक भी स्लो हो गया। बीआरटीएस पर रसोमा लेबोरेटरी से एमआर-९ चौराहे तक जाने में भी आधे से ज्यादा घंटे का समय लग रहा था। बीआरटीएस के दो मॉलों पर आने वाले लोगों ने भी वाहन सड़क किनारे ही पार्क कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खंडवा रोड पर भारी वाहनों को रोका
साल के पहले दिन लोग कजलीगढ़, तिंछाफाल, चोरल सहित आसपास के पिकनिक बनाने बड़ी संख्या में गए। इस कारण तेजाजी नगर चौराहे पर पुलिस ने बेरिकेड लगाकर भारी वाहनों की एंट्री रोक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed