फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Toll plaza employees thrash passengers with sticks in Bhonrasa, Dewas district Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने यात्रियों को लाठियों से पीटा, केस दर्ज

Thu, 27 Jun 2019 02:01 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Thu, 27 Jun 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Toll plaza employees thrash passengers with sticks in Bhonrasa, Dewas district Madhya Pradesh
यात्रियों को पीटते टोल कर्मचारी - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश में टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को पीटने का मामला सामने आया है। देवास जिले के भौरासा में टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने यात्रियों की लाठी से पिटाई कर दी। कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


घटना इंदौर-भोपाल मार्ग पर देवास के भौरासा थाना क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा पर गुरुवार की सुबह की है। बताया जा रहा है कि विवाद टोल शुल्क को लेकर शुरू हुआ। भोपाल की तरफ से जा रही एक कार वाहन टोल प्लाज से गुजर रही थी। 
विज्ञापन

 





प्लाजा पर टोल कर्मचारियों ने वाहन चालक से टोल शुल्क मांगा। इसपर वाहन में बैठे व्यक्तियों ने कहा कि वह पुलिस विभाग में कार्यारत हैं और किसी काम से भोपाल जा रहे हैं। वाहन में सवार व्यक्तियों ने टोल बूथ पर बैठे कर्मचारी को पुलिस का कार्ड दिखाया। 



कार्ड देखने के बाद कर्मचारी ने कहा कि यह कार्ड नहीं चलेगा, आपको शुल्क का भुगतान करना होगा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। कर्मचारी के साथ विवाद होता देख वहां मौजूद अन्य टोल कर्मचारियों ने डंडे से वाहन में सवार व्यक्तियों पर हमला कर दिया। 

टोल कर्मचारियों द्वारा वाहन सवार व्यक्तियों के साथ जमकर मारपीट की गई। लगभग 15 मिनट तक हुई मारपीट के बाद घायल वाहन सवारों ने भौरासा थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed