{"_id":"64f575089917b2d2e00794ba","slug":"togetherness-beyond-life-chhindwara-husband-died-due-to-hearth-attack-shocked-wife-died-too-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: प्रेम की मिसाल... 45 साल का साथ अब मौत के बाद भी कायम, एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: प्रेम की मिसाल... 45 साल का साथ अब मौत के बाद भी कायम, एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी
Mon, 04 Sep 2023 11:41 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:41 AM IST
सार
छिंदवाड़ा में पति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इसके बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की अर्थी एक साथ उठी है।
विज्ञापन
45 साल का साथ मौत के बाद भी कायम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साथ जीने और मरने की कसम खाकर वैवाहिक बंधन में बंधी महिला अपने पति का पार्थिव शरीर देखकर बदहवास हो गई। बेहोश होकर गिरी महिला दोबारा नहीं उठी। घटना शनिवार रात जुन्नारदेव के पालाचौरई की है। हार्ट अटैक की वजह से अस्पताल में मुन्नालाल विश्वकर्मा की मौत हो गई थी। पति के यूं अचानक छोड़ जाने के सदमे को पत्नी आशा सहन नहीं कर पाई। उसने भी दम तोड़ दिया। रविवार को दंपती की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई।
विज्ञापन
पालाचौरई निवासी 70 वर्षीय मुन्नालाल विश्वकर्मा को शनिवार रात लगभग नौ बजे हार्ट अटैक आया था। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जुन्नारदेव में लाकर भर्ती कराया। इलाज के दौरान मुन्नालाल ने दम तोड़ दिया। परिजन मुन्नालाल का पार्थिक देह घर ले गए। पति का मृत शरीर देखकर 65 वर्षीय पत्नी आशा विश्वकर्मा को सदमा लग गया। बेहोश होकर जमीन पर गिरीं आशा को परिजन अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने आशा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
45 साल का रहा साथ
परिजनों के मुताबिक मुन्नालाल और आशा की शादी को लगभग 45 साल हो चुके थे। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। मुन्नालाल डब्ल्यूसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी थे। दंपती के तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक मुन्नालाल और आशा में गहरा प्रेम था। पूरा जीवन दोनों एक-दूसरे का विशेष ख्याल रखा करते थे। रविवार को पति और पत्नी दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई। स्थानीय मोक्षधाम में पुत्र ने माता-पिता का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
