फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   today is diamond day in panna madhya pradesh, 7 diamonds were found with a 13 carat diamond 

मध्य प्रदेश: पन्ना में आज का दिन साबित हुआ डायमंड डे, 13 कैरेट के बड़े हीरे के साथ 7 हीरे मिले

Fri, 10 Dec 2021 11:45 AM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर अजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, पन्ना Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 10 Dec 2021 11:45 AM IST
सार

आदिवासी किसान मुलायम सिंह को 13 कैरेट का हीरा मिला जिससे देखकर उसकी आंखें फटी रह गई अब उसकी खुशी का ठिकाना ही नहीं है कहा इन हीरो से मिले पैसे बच्चे पढ़ाऊंगा।

विज्ञापन
today is diamond day in panna madhya pradesh, 7 diamonds were found with a 13 carat diamond 
किसान मजदूर को हीरा खदान में 13 कैरेट का बड़ा हीरा मिला। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कहते हैं कि पन्ना की तमन्ना है कि हीरा मुझे मिल जाए, हीरा की तमन्ना है कि पन्ना मुझे मिल जाए। आज एक किसान मजदूर की उस समय तमन्ना पूरी हो गई, जब कृष्णा कल्याणपुर की एक उथली हीरा खदान में 13 कैरेट का बड़ा हीरा मिला। करीब 60 लाख रुपए की इस हीरे से मजदूर की खुशी का ठिकाना नहीं है, इतना ही नहीं आज छह अन्य हीरे भी मिले हैं इस तरह आज का दिन पन्ना के लिए डायमंड डे साबित हुआ।

विज्ञापन


पन्ना की धरती हमेशा खूबसूरत हीरे उगलती है पूरी दुनिया में खूबसूरत सर्वोत्तम क्वालिटी के जेम हीरे यही मिलते हैं और यह हीरा जब किसी गरीब को मिलता है तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है ऐसे ही आज पन्ना में हुआ जब आदिवासी किसान मुलायम सिंह को 13 कैरेट का हीरा मिला जिससे देखकर उसकी आंखें फटी रह गई अब उसकी खुशी का ठिकाना ही नहीं है कहा इन हीरो से मिले पैसे बच्चे पढ़ाऊंगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हीरा पारखी ने बताया कि सर्वोत्तम क्वालिटी का हीरा है जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा पुतली हीरा खदानों की मिट्टी मिली ग्रेवल से हीरे निकाल ले जाते हैं और आज बड़ा हीरा सहित छह हीरे मिले। आज जो हीरे मिले हैं उनकी कीमत लाखों रुपए है ही यह हीरे मिले वे 13.54 कैरेट, 6 कैरेट, 4 कैरेट, 43 सेंट, 37सेंट, 74 सेंट, जैसी प्रमुख हीरे हैं। जिनकी कीमत करीब एक करोड़ हो सकती है इनकी वास्तविक कीमत नीलामी के समय ही पता चल पाएगी पर जिस तरह आज ही जा मिले हैं उससे गरीब लोग खुश हैं क्योंकि सभी चीजें किसी गरीब मजदूर या किसान को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed