फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tinka Tinka Podcast made for jails, a unique attempt to connect the countrys jails

जेलों के लिए बना पॉडकास्ट, देश की जेलों को जोड़ने की एक अनूठी कोशिश

Mon, 16 Nov 2020 10:26 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 16 Nov 2020 10:26 AM IST
सार

  • ज्ञानेश्वर मुले (पूर्व आईएफएस) और मानवाधिकार आयोग के सदस्य ने किया रिलीज
  • यह दुनियाभर की जेलों को आपस में जोडने की एक कोशिश
  • इसकी संकल्पना तिनका तिनका फाउंडेशन की संस्थापक और जेल सुधारक वर्तिका नन्दा ने की है
  • हर सप्ताह एक पॉडकास्ट देश की जेलों को भेजा जाएगा

विज्ञापन
Tinka Tinka Podcast made for jails, a unique attempt to connect the countrys jails
तिनका तिनका प्रिजन रेडियो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय जेल, भोपाल, मॉडल जेल, चंडीगढ़ और केंद्रीय जेल, जयपुर, इन सब में एक सूत्र आपस में खूब मेल खाता है। इन सभी जेलों ने कोरोना के दौरान बाहर की दुनिया की मदद करने की ठानी और लोगों के लिए बड़ी तादाद में मास्क, सेनिटाइजर और पीपीई किट बनाए। इन जेलों के बंदियों के कामों पर किसी का खास ध्यान नहीं गया लेकिन इनका काम खास जरूर था। 

विज्ञापन


जेलों में मुलाकातें बंद होने और अवसाद के बढ़ने के बावजूद वे बाहरी समाज की मदद की जिम्मेदारी को निभाते रहे। ऐसी कहानियां अनगिनत हैं। भारत में इस समय करीब 1400 जेलें हैं। इनके कई बंदियों ने जो किया, वह तारीफ के काबिल है। ऐसी बहुत-सी सच्ची कहानियों, बंदियों की कर्मशीलता और सकारात्मक व्यवहार को सामने लाने के लिए तिनका तिनका ने एक अनूठी पहल की है। दीवाली और बाल दिवस के मौके पर तिनका तिनका ने एक ऐसे पॉडकास्ट की शुरुआत की है जो दुनिया भर की जेलों को आपस में जोड़ेगा। 
विज्ञापन


जेल सुधारक और तिनका तिनका की संस्थापक वर्तिका नन्दा ने इस पॉडकास्ट की संकल्पना की है। हर हफ्ते किसी नए पॉडकास्ट के जरिए तिनका तिनका जेल रेडियो अलग-अलग जेलों की विशेष कहानियों को सामने लेकर आएगा। अब यह चैनल जेलों पर नियमित प्रस्तुतिकरण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिनका तिनका जेल रेडियो नाम के इस पॉडकास्ट को श्री ज्ञानेश्वर मुले (पूर्व आईएफएस) और मानवाधिकार आयोग के सदस्य ने रिलीज किया है। पहली कड़ी उन बच्चों के नाम की गई है जो अपराध किए बिना अपने मां या पिता के साथ जेल में रहने के लिए मजबूर हैं क्योंकि उनके पास कोई और ठिकाना नहीं है।


तिनका तिनका भारतीय जेलों पर वर्तिका नन्दा का शुरु किया गया अभियान है। बंदियों और जेल स्टाफ के लिए देश के पहले खास सम्मान - तिनका तिनका इंडिया अवार्ड्स और तिनका तिनका बंदिनी अवार्ड्स इसी मुहिम का हिस्सा हैं। हाल में उन्होंने भारत की जेलों में महिलाओं और बच्चों की स्थिति का आकलन कर भारत सरकार को एक शोध सौंपा है। उनकी तीन किताबें- तिनका तिनका तिहाड़, तिनका डासना और तिनका मध्य प्रदेश भारतीय जेलों की तस्वीर प्रस्तुत करती हैं। वर्तमान में वे दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता विभाग की प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed